ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, क्वार्टर फाइनल में आंद्रे रुबलेव को दी मात
ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने आंद्रे रुबलेव को सीधे सेट में 6-1,6-2, और 6-4 से हराया। सेमीफाइनल में जोकोविच का मुकाबला टॉमी पॉल से होगा।

साल 2023 के पहले ग्रैंड स्लैम में सार्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को जीत लिया। जोकोविच ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में रशिया के खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव को मात दी। जोकोविच ने रुबलेव को सीधे सेट में 6-1,6-2, और 6-4 से हराया। इस जीत के साथ ही जोकोविच ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में स्थान पक्का करने के बाद जोकोविच ने कहा कि मुझे ऐसे गेम खेलना बहुत पसंद है।
जोकोविच का सेमीफाइनल होगा रविवार को
आपको बता दें कि जोकोविच अपने 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब के काफी नजदीक पहुंच गए हैं। वो खिताब से बस दो कदम दूर हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला टॉमी पॉल से होगा। यह मैच रविवार को खेला जाएगा। गैर वरीयता प्राप्त अमेरिका के टॉमी पॉल ने हमवतन बेन शेल्टन को 7-6 (8/6), 6-3, 5-7, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की है।
हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे हैं जोकोविच
आपको बता दें कि नोवाक जोकोविच के लिए यह टूर्नामेंट अभी तक इतना आसान नहीं रहा है। जोकोविच हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने सोमवार को चौथे दौर के मुकाबले में 6-2, 6-1 और 6-2 से मात दी थी। जोकोविच ने एलेक्स डि मिनोर को सीधे सेट में हराया था। हालांकि उस मैच में जोकोविच थोड़े परेशान दिखे थे। रुबलेव के खिलाफ भी जोकोविच संघर्ष करते हुए नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications