कोहली नहीं यह भारतीय खिलाड़ी ICC प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए शामिल, 3 नामों का हुआ ऐलान

ICC Player of the Month Nominees: अक्टूबर महीने में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बेस्ट खिलाड़ी को रिवॉर्ड देने के लिए आईसीसी ने नोमिनिज का ऐलान कर दिया है। तीन खिलाड़ियों को नोमिनेट किया गया है। इनमें से किसी एक को महीने का बेस्ट खिलाड़ी चुना जाएगा। वर्ल्ड कप के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से धमाका किया।

तीन खिलाड़ियों को आईसीसी ने चुना है, इनमें गेंदबाज, बल्लेबाज और ऑल राउंडर शामिल है। अहम बात यह है कि भारतीय टीम से भी एक खिलाड़ी को इस लिस्ट में जगह प्रदान की गई है। भारतीय टीम के अलावा दक्षिण अफ्रीका से एक नाम शामिल है। न्यूजीलैंड का एक खिलाड़ी भी लिस्ट में है।

icc player of the month

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उनके अलावा क्विंटन डी कॉक और कीवी ऑल राउंडर रचिन रविन्द्र का नाम शामिल है। डी कॉक और रचिन ने बल्ले से अपना जादू बिखेरा है, वहीँ बुमराह ने अपनी तेज गेंदबाजी में जलवा दिखाया है।

डी कॉक के बल्ले से धमाका देखने को मिला है। उन्होंने तीन शतकीय पारियां पिछले माह खेली थी। रविन्द्र भी पीछे नहीं रहे, वह दो शतक जमाने में सफल रहे। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 14 विकेट हासिल किये। अहम बात उनका किफायती इकोनमी रेट कम था।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड कप में पिछले महीने कुछ और भी ऐसे बल्लेबाज थे जिनके बल्ले से रन बरसे लेकिन डी कॉक और रविन्द्र की क्लास ही कुछ अलग तरह की थी। बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+