गौतम गंभीर नहीं होंगे भारत के कोच? अहम सीरीज में अलग कोच और नये कप्तान के साथ खेलेगी भारतीय टीम
टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम को नया कोच मिलना है। वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को ज़िमाब्व्बे दौरे के लिए जाना है। भारतीय टीम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर इंटरव्यू हो गया है लेकिन फाइनल घोषणा नहीं हुई है।
इस बीच खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि टीम इंडिया के कोच के रूप में दो नाम फाइनल हो सकते हैं। हालांकि ये अपुष्ट खबरें हैं। गौतम गंभीर के साथ डब्ल्यू वी रमन का इंटरव्यू भी हुआ है। वह भारतीय महिला टीम के साथ भी बतौर काम कर चुके हैं। रमन को अनुभव भी है।

ज़िम्बाब्वे दौरे के समय गौतम गंभीर शायद टीम के साथ नहीं होंगे। बतौर कोच वह तब काम करते हुए नहीं दिखेंगे। सूत्रों की मानें तो वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मा दिया जा सकता है। लक्ष्मण ने इससे पहले भी भारतीय टीम के साथ अस्थायी कोच के रूप में काम किया है।
भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का आगाज 6 जुलाई से होना है। गौतम गंभीर इस सीरीज के बाद टीम से जुड़ सकते हैं, हालांकि बतौर हेड कोच उनके नाम की घोषणा होनी भी बाकी है। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया में बदलाव भी किया जा सकता है।
पीटीआई की मानें तो रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है। उस स्थिति में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में दी जा सकती है। सूर्या ने पहले भी भारत की कप्तानी की है।
इस समय टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने की दौड़ में गौतम गंभीर सबसे आगे हैं। डब्ल्यू वी रमन के नाम पर भी अगर विचार किया जाता है, तो उनको बैटिंग कोच की भूमिका दी जा सकती है। मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर का नाम ही आगे आने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications