ICC प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए नोमिनेटेड खिलाड़ियों का ऐलान, इंग्लैंड के दो खिलाड़ी शामिल

ICC Player of the Month: आईसीसी ने जुलाई के लिए प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के दावेदारों की घोषणा कर दी है। इसमें इंग्लैंड के दो खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। एशेज सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने के वजह से इन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनके अलावा एक खिलाड़ी नीदरलैंड्स से भी शामिल है।

टॉप ऑर्डर पर इंग्लैंड के लिए खेलते हुए जैक क्रॉली ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उनका नाम नोमिनिज में शामिल किया गया है। हाल ही में समाप्त हुई एशेज सीरीज में जैक क्रॉली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर सामने आये थे। इस दौरान उनके बल्ले से 189 रनों की पारी भी आई।

zak crawly

एशेज सीरीज के दौरान जैक क्रॉली के बल्ले से कुल 412 रन आए। उनका औसत करीबन 59 का रहा। दूसरे नम्बर पर क्रॉली के साथ खिलाड़ी क्रिस वोक्स का नाम आता है। क्रिस वोक्स ने भी धाकड़ प्रदर्शन किया। हेडिंग्ले में आकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

मैनचेस्टर टेस्ट मैच की पहली पारी में क्रिस वोक्स ने 5 विकेट अपने नाम किये थे। इसके अलावा अंतिम टेस्ट मैच में उनके नाम 7 विकेट थे। इस तरह विक्स ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इंग्लैंड ने अंतिम टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवा ली।

नीदरलैंड्स के बैस डी लीड ने भी लगातार प्रभावित किया है। उन्होंने अपने ऑल राउंड खेल से प्रभावित किया है। स्कॉटलैंड के खिलाफ उनके बल्ले से रन आए और गेंदबाजी में भी धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस वजह से वह प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के दावेदारों में शामिल किये गए हैं।

महिला वर्ग में तीन खिलाड़ियों को नामित किया गया है। इनमें दो ऑस्ट्रेलिया से हैं और इंग्लैंड से भी एक नाम शामिल है। ऑस्ट्रेलिया की खिलाडी एलिस पेरी के अलावा एश्ले गार्डनर का नाम भी शामिल है। इंग्लैंड महिला टीम से नताली सीवर ब्रंट का नाम शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+