ICC प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के दावेदारों का हुआ ऐलान, नहीं मिली किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह
ICC Player of the Month: दिसम्बर महीने में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए आईसीसी ने तीन दावेदारों के नाम घोषित कर दिए हैं। आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए नोमिनेट किये गए तीन खिलाड़ियों में भारतीय टीम से एक भी नाम शामिल नहीं किया गया है।
आईसीसी की वेबसाईट पर इस बारे में विस्तार से बताया गया है।तीन नामों में एक ऑस्ट्रेलिया से और दूसरा बांग्लादेश से है। इस लिस्ट में तीसरा नाम न्यूजीलैंड से है। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थी लेकिन आईसीसी द्वारा नोमिनेट खिलाड़ियों में जगह किसी को नहीं मिली।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए नोमिनेट किया गया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को पराजित किया था। इसमें कमिंस का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। कमिंस ने दोनों पारियों में 5-5 विकेट अपने नाम किये थे। इससे कंगारुओं ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमा लिया था।
लेफ्ट आर्म स्पिनर तैजुल इस्लाम ने बांग्लादेश के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा काम किया। उन्होंने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर बांग्लादेश को जीत दिलाई थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी तैजुल की स्पिन गेंदबाजी अच्छी रही थी। दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने 5 विकेट झटके लेकिन बांग्लादेश की टीम को टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। सीरीज 1-1 की बराबरी पर ही समाप्त हो गई।
इस लिस्ट में तीसरा नाम न्यूजीलैंड से आता है। ग्लेन फिलिप्स को भी बेहतरीन खेल की वजह से नोमिनेट किया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने ऑल राउंड प्रदर्शन किया था। पहले टेस्ट में 5 विकेट लेने के अलावा 42 रन बनाए थे। दूसरे टेस्ट में मुश्किल स्थिति से उन्होंने टीम को बाहर निकाला और 72 गेंदों में 87 रन बनाए, इससे पहले 3 विकेट भी उन्होंने झटके थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट गंवाकर कीवी टीम मुश्किल में थी। फिलिप्स ने नाबाद 40 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications