IPL Auction 2025: धोनी के चेले को आईपीएल में किसी ने नहीं खरीदा, अनसोल्ड होकर गया बाहर

IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन की नीलामी शुरू होने पर कई धाकड़ खिलाड़ी अनसोल्ड चले गए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके कुछ प्लेयर्स के ऊपर भी बोली नहीं लगी। महेंद्र सिंह धोनी के धांसू ऑल राउंडर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बोली नहीं लगाई।

लॉर्ड शार्दुल के नाम से मशहूर हो चुके शार्दुल ठाकुर के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। ऑक्शन में नाम आने के बाद शार्दुल के लिए हर टीम से पूछा गया लेकिन सभी ने उनको खरीदने से मना कर दिया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को अनसोल्ड लिस्ट में डाल दिया गया।

shardul thakur

कुछ समय से शार्दुल की चोट एक बड़ी समस्या रही है। इसी वजह से उनको नहीं खरीदा गया। शार्दुल ठाकुर के आईपीएल करियर पर नजर डाली जाए, तो उन्होंने कुल 95 मुकाबले खेल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 307 रन आए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने कुल 94 विकेट झटके हैं।

आईपीएल में शार्दुल ठाकुर पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम में खेले हैं। इसके अलावा वह दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के लिए भी खेले हैं। दो करोड़ बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए शार्दुल ठाकुर के ऊपर बोली नहीं लगना थोड़ा हैरान करता है।

पिछले दो सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने वाले अजिंक्य रहाणे के लिए भी इस बार किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। पिछले सीजन रहाणे का प्रदर्शन खराब रहा था। उसे देखते हुए कयास लगाये जा रहे थे कि रहाणे को खरीददार नहीं मिलेगा और यही हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+