'पाकिस्तान का कोई भी नुमाइंदा,' शोएब अख्तर का भड़का गुस्सा, भारत की जीत के बाद जमकर निकाली भड़ास

Shoaib Akhtar: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पराजित करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी हासिल की। कीवी टीम को 4 विकेट से पराजित करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा को जय शाह ने ट्रॉफी दी।

इस बीच एक बहस देखने को मिली कि मेजबान देश होने के नाते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कोई आदमी वहां नहीं था। स्टेज पर पीसीबी के किसी पदाधिकारी को नहीं देखा गया। शोएब अख्तर को इससे नाराजगी हुई है और उन्होंने वीडियो बनाकर इसके ऊपर सवाल खड़े किये हैं।

shoaib akhtar

Shoaib Akhtar ने उठाया सवाल

अख्तर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो डालकर कहा कि हिंदुस्तान ने ट्रॉफी जीत ली है और एक अजीब सी चीज मैंने देखी है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कोई भी बंदा नहीं दिखा। पाकिस्तान का कोई भी नुमाइंदा वहां पर नहीं था और ऐसा क्यों हुआ। वर्ल्ड स्टेज है और होस्टिंग कंट्री के नाते किसी को होना था। यह बात मेरी समझ से बाहर है कि कोई ट्रॉफी देने के लिए क्यों नहीं आया, पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने क्यों नहीं आया।

लतीफ ने बताई कहानी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने एक यूट्यूब शो पर पीसीबी के किसी पदाधिकारी का नाम लेते हुए कहा कि वह दुबई में थे लेकिन स्टेज पर नहीं दिखे, ऐसा क्यों हुआ इसका पता नहीं है। पीसीबी के हेड मोहसिन नकवी तबियत खराब होने के कारण दुबई नहीं गए लेकिन कुछ पदाधिकारी वहां थे।

पाकिस्तान मेजबान देश

शोएब अख्तर का सवाल वाजिब भी है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही इवेंट का होस्टिंग देश है। फाइनल दुबई में होने के बाद भी किसी न किसी रिप्रजेंटेटिव को वहां मौजूद होना था। अख्तर के अलावा भी कई लोगों ने इसी सवाल को दोहराया है।

भारत ने कीवी टीम को रौंदा

भारतीय टीम ने कीवी टीम से मिले 252 रनों का लक्ष्य 49 ओवर में हासिल करते हुए खिताबी जीत दर्ज कर ली। रोहित शर्मा और कोहली ने मैदान पर ही डांडिया खेलना शुरू कर दिया। ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन में श्रेयस अय्यर का डांस भी वायरल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+