ईशान किशन को नहीं मिलेगा बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका, यह खिलाड़ी बना रास्ते का रोड़ा
Ishan Kishan: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टी20 में भी ईशान किशन को जगह नहीं मिलने वाली है। इस सीरीज के लिए भी उनको इंतजार करना पड़ेगा। ईशान किशन ईरानी कप की टीम में शामिल हैं। शेष भारत के लिए वह मुंबई के खिलाफ खेलेंगे।
माना जा रहा था कि ईशान किशन अब टी20 सेटअप में वापस आने के लिए तैयार हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार संजू सैमसन के ऊपर सलेक्टर्स के ऊपर भरोसा है। हालांकि प्रदर्शन की बात की जाए, तो उनका खेल अच्छा नहीं रहा है।

अगर ईशान किशन को टी20 सीरीज में जगह नहीं मिलती है, तो टीम इंडिया में वापसी करने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि ईरानी कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपना दावा ठोक सकते हैं।
एक संकेत ईरानी कप भी है। इसमें खेलने पर ईशान किशन टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। इससे एक बात यह भी पता चलती है कि चयन समिति की योजनाओं में फ़िलहाल ईशान किशन नहीं हैं। बांग्लादेश सीरीज के लिए संजू सैमसन ही पहली पसंद हैं।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया सबसे छोटे प्रारूप की सीरीज में खेलने वाली है। हार्दिक पांड्या भी इसमें होंगे। युवा और अनुभव का मिश्रण बनाने का प्रयास किया जाएगा। टी20 में भारतीय टीम को घर में आकर हरा पाना आसान कार्य नहीं होने वाला है।
ऋतुराज गायकवाड़ ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत टीम के कप्तान हैं। वह भी बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से अनुपस्थित रहने वाले हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 9 और तीसरा मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की घोषणा कुछ दिनों में होने की उम्मीद की जा सकती है। तीनों मुकाबले ग्वालियर, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications