Team India से लगातार नजरअंदाज किए जाने पर इमोशनल हुआ ये खिलाड़ी, ट्वीट कर लिखा…

नई दिल्ली, 17 सितंबर: शुक्रवार को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप और ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से ड्रॉप किए जाने के बाद संजू सैमसन को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले नितीश राणा (Nitish Rana) को टीम को कोई जगह नहीं मिली है।

सामने आया राणा का ट्वीट

सामने आया राणा का ट्वीट

इंडिया ए की टीम के चयन के तुरंत बाद नितीश राणा का एक ट्वीट सामने आया, जिसमें उन्होंने टीम में जगह ना मिलने पर अपनी निराशा व्यक्त की। दिल्ली में जन्में 28 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ट्विटर पर लिखा- 'धैर्य ही शक्ति है #believe।' सिलेक्शन के ठीक बाद नितीश राणा का ये पोस्ट साफ दर्शाता है कि इंडिया ए की में चयन ना होना का उन्हें कितना दुख हुआ।

2021 में किया था इंडिया डेब्यू

2021 में किया था इंडिया डेब्यू

पिछले साल श्रीलंका दौरे पर नितीश राणा को भारत की ओर से वनडे और T20I डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे। एकमात्र वनडे मैच में वो 7 रन ही बना सके, जबकि 2 टी20 मुकाबलों में भी उनके बल्ले से केवल 15 रन निकले। इसके बाद राणा को टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया। हालांकि, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल वह काफी समय से लगातार रनों की बारिश करते आ रहे हैं।

कैसा रहा प्रदर्शन

कैसा रहा प्रदर्शन

2016 में राणा को आईपीएल डेब्यू का मौका मिला था और उसके बाद लगातार 2017 से लेकर 2022 तक उन्होंने हर सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल 2022 में भी उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में 27.77 की औसत और लगभग 144 के स्ट्राइक रेट से कुल 361 रन बनाए थे। ओवरऑल आईपीएल करियर में दिल्ली के बल्लेबाज ने 91 मैचों में 28 की औसत से कुल 2181 रन बनाए हैं। 85 पारियों में वह 15 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

इंडिया ए के लिए चुनी गई टीम

इंडिया ए के लिए चुनी गई टीम

संजू सैमसन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी , राज अंगद बावा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+