भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! IPL में वापसी करने को तैयार धांसू खिलाड़ी, मैदान पर होगी चौके-छक्कों की बौछार
IPL 2025, Nitish Kumar Reddy: आईपीएल 2025 की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में हर टीम के साथ उनके खिलाड़ी जुड़ने लगे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद उन टीमों में से एक है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है, क्योंकि पिछले सीजन की उपविजेता टीम इस बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है।
नीतीश कुमार रेड्डी की होगी वापसी ( IPL 2025, Nitish Kumar Reddy)
सनराइजर्स हैदराबाद इतिहास में अपना दूसरा खिताब पक्का करना चाहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के लाइनअप के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी होंगे, जो पिछले एक साल में टीम इंडिया के ब्रेकआउट सितारों में से एक बनकर उभरे हैं। जनवरी में उनके चोटिल होने पर हैदराबाद थोड़ी चिंता में थी। हालांकि अब वह फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

खेलने के लिए मिल गई मंजूरी
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश कुमार रेड्डी, जिन्हें जनवरी में भारत की टी20आई सीरीज बनाम इंग्लैंड के दौरान साइड स्ट्रेन का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब उन्हें बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मेडिकल विंग ने 23 मार्च (रविवार) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 सीजन के पहले मैच में खेलने के लिए मंजूरी दे दी।
नीतीश कुमार ने किया यो-यो टेस्ट पास
यो-यो टेस्ट आखिरी बाधा थी जिसे नीतीश कुमार रेड्डी को पूरी तरह से फिट घोषित होने के लिए पास करना था। उन्होंने शनिवार को ऐसा किया और 18.5 अंक प्राप्त किए जो कट-ऑफ मार्क 16 से काफी ऊपर है। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार, 14 मार्च को एक पूरा अभ्यास मैच खेला और बिना किसी परेशानी के पूरी ताकत से गेंदबाजी की। बीसीसीआई के मेडिकल पैनल ने नीतीश की चोट को सावधानी से संभाला। अनुमान लगाया गया था कि ऑलराउंडर को पूरी तरह से फिट होने में तीन सप्ताह लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications