IPL के बीच SRH के दिग्गज पर छप्पर फाड़कर बरसा पैसा, इस टीम ने खरीदा, बना सबसे महंगा खिलाड़ी
Sunrisers Hyderabad, Nitish Kumar Reddy: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन दमदार रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन विस्फोटक बल्लेबाजी की है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा हर बार टीम को तेज शुरुआत दिलाने का काम करते रहे हैं। हैदराबाद की टीम में कई स्टार इंटरनेशनल खिलाड़ी मौजूद हैं।
हैदराबाद के पास खिताब जीतने का मौका
पेट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन आईपीएल 2024 का खिताब भी जीत सकती है। हैदराबाद को बचे हुए दो मुकाबले में से कम से कम एक मैच में जीत हासिल करनी होगी। इसके बाद ही वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएंगे। सितारों से सजी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक भारतीय खिलाड़ी ने भी अपनी छाप छोड़ी है।

बने टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। आईपीएल 2024 के बीच नीतीश रेड्डी को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। नीतीश रेड्डी को आंध्र प्रीमियर लीग में अच्छी खासी कीमत पर खरीदा गया है। मार्लिगोदावरी टाइटंस ने नीतीश रेड्डी को खरीद लिया है। नीतीश रेड्डी आंध्र प्रीमियर लीग में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें 15.6 लाख में खरीदा गया है।
आईपीएल में खूब कमाया नाम
21 साल के नीतीश रेड्डी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लगातार गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। नीतीश रेड्डी को बॉलिंग के ज्यादा मौके तो नहीं मिले लेकिन बतौर बल्लेबाज उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। इस सीजन नीतीश रेड्डी ने 47 से ज्यादा की औसत से 239 रन बनाए हैं। नीतीश रेड्डी आईपीएल 2024 में चौके से ज्यादा 17 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक डेढ़ सौ से भी ज्यादा का है।
आईपीएल से मिलता है इतना पैसा
नीतीश रेड्डी को आईपीएल के लिए हैदराबाद की तरफ से 20 लाख रुपये मिले थे। आंध्र प्रीमियर लीग में जब नीतीश रेड्डी पर बोली लगाई जा रही थी तो वह अपने रूम में ऑक्शन को देख रहे थे। नीतीश रेड्डी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुद पर बोली लगते हुए देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस नीतीश रेड्डी को बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications