AUS vs WI: निकोलस पूरन ने बल्ले से मचाया गदर, वेस्टइंडीज ने वॉर्म अप गेम में ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा घमण्ड
AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म अप मैच धमाकेदार रहा। विंडीज ने धागे खोल दिए। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने धमाका करते हुए तबाही मचा डाली और ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस मुकाबले में हारने पर मजबूर कर दिया।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज शाई होप को आउट कर दिया। शाई होप 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद जॉनसन चार्ल्स और निकोलस पूरन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रनों की भागीदारी की।

निकोलस पूरन ने तबाही मचाते हुए धमाका कर दिया और 16 गेंदों में अपना अर्धशतक जमा दिया। उन्होंने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 25 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। पूरन के बल्ले से 8 छक्के और 5 चौके आए। चार्ल्स ने 40 रनों की पारी खेली।
रोवमैन पॉवेल ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी जमा दी। वह 25 गेंदों में 52 रन बनाने में सफल रहे। पॉवेल के बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के आए। निचले क्रम से रदरफोर्ड ने 18 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाते हुए विंडीज को 4 विकेट पर 257 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया।जाम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। डेविड वॉर्नर 15 और मिचेल मार्श 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा एश्टन एगर ने भी 28 रन बनाए। जोश इंग्लिस का बल्ला चला और उन्होंने रन भी बनाए। वह 30 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हो गए। टीम डेविड और मैथ्यू वेड के बल्ले से 25-25 रन आए।
नाथन एलिस ने 39 रनों की पारी खेली लेकिन इन रनों से कुछ नहीं हुआ क्योंकि विंडीज ने अपना स्कोर पहाड़ की तरह खड़ा कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट पर 222 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई। अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती दोनों को 2-2 विकेट मिले और वेस्टइंडीज ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। टी20 वर्ल्ड कप से पहले विंडीज के लिए एक बड़ा बूस्ट होगा।












Click it and Unblock the Notifications