36 बनाम 25 गेंद: निकोलस पूरन नहीं, इस विस्फोटक बल्लेबाज के नाम है IPL का सबसे खतरनाक 87 रन
Nicholas Pooran vs Suresh Raina: IPL इतिहास में कई विस्फोटक पारियां दर्ज हैं, लेकिन जब बात आती है 87 रन की दो सबसे चर्चित पारियों की- एक 2025 में निकोलस पूरन की, दूसरी 2014 में सुरेश रैना की- तो बहस तेज हो जाती है। दोनों पारियों में सिर्फ रन ही नहीं, पावर, प्रेशर और परफॉर्मेंस का जबरदस्त क्लैश है।
पूरन की 36 गेंदों में 87 रन की ताजा आतिशबाजी ने जहां सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया, वहीं रैना की प्लेऑफ की वो 25 गेंदों में 87 रन की क्लासिक पारी अब भी क्रिकेट लवर्स के दिलों में जिंदा है।

पूरन का पॉवर शो: IPL 2025 में 240+ स्ट्राइक रेट की दहाड़
8 अप्रैल 2025 को केकेआर (KKR) के खिलाफ LSG के निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने तूफानी अंदाज में 87 रन (36 गेंदों में) ठोक दिए। इस पारी में 8 छक्के और 6 चौके शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 240+ रहा।
इसी के साथ पूरन IPL में 2,000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज़ खिलाड़ी बन गए। यह पारी सिर्फ एक इनिंग नहीं थी, बल्कि एक बयान था- कि इस बल्लेबाज को नजरअंदाज करना अब किसी भी टीम के लिए मुश्किल है।
रैना की क्लासिक तबाही: 25 गेंदों में इतिहास की सबसे अटैकिंग पारी
30 मई 2014 को खेले गए IPL क्वालीफ़ायर में जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बड़े लक्ष्य का पीछा करना था, तो सुरेश रैना (Suresh Raina) ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों में 87 रन ठोक डाले। पारी में 12 चौके और 6 छक्के थे और स्ट्राइक रेट 348 का था! ये पारी सिर्फ एक रन स्कोर नहीं थी, ये IPL इतिहास की सबसे फियरलेस (बेखौफ) पारियों में से एक बन गई, खासकर प्लेऑफ के हाई-प्रेशर माहौल में।
आखिर किसका 87 है IPL का बेस्ट?
पूरन की पारी ताज़ा है और तेज है और फॉर्म का सटीक उदाहरण है। लेकिन रैना की पारी में वो मैच की स्थिति, इमोशन और इम्पैक्ट था जिसे भुला पाना आसान नहीं। एक तरफ नई पीढ़ी का विस्फोट, दूसरी तरफ पुराने दौर की परफेक्ट तबाही। तो फैसला आपका- क्या IPL के सबसे खतरनाक 87 रन पूरन के हैं या रैना के? नीचे दी गई पोल के जरिए आप अपना जवाब रैना की बेखौफ पारी की तरह दर्ज कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications