WTC 2023: भारतीय फैंस ने मनाया न्यूजीलैंड की जीत का जश्न, केन विलियमसन पर दिल खोलकर लुटाया प्यार

WTC 2023 Final kane williamson: न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। कीवी टीम को रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत मिली है।

WTC 2023 Final

WTC 2023 Final kane williamson: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 2 विकेट से जीत लिया है। इस रोमांचक मुकाबले का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। एक गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए एक रनों की जरूरत थी। केन विलियमसन से गेंद मिस हो गई, लेकिन उन्होंने डाइव लगाकर सिंगल पूरा किया और अपनी टीम को जीत दिला दी। विलियमसन ने मुश्किल विकेट पर शतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

WTC फाइनल में पहुंचा भारत

न्यूजीलैंड की इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मैच को जीतने के लिए न्यूजीलैंड को चौथी पारी में 285 रन बनाने में थे। दिन के आखिरी गेंद पर केन विलियमसन की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच को जीतने में कामयाबी हासिल की। केन विलियमसन ने दूसरी पारी में नाबाद 121 रन बनाए। विलियमसन की इस पारी की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

विलियमसन ने खेली कमाल की पारी

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में केन विलियमसन एक छोर पर डटे रहे और अंत में जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। पांचवें दिन इस मुश्किल पिच पर केन विलियमसन की बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विलियमसन के अलावा न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने 86 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका से मिले 285 रनों के लक्ष्य को 2 विकेट रहते ही हासिल कर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचा दिया।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं विलियमसन

केन विलियमसन की इस पारी का जश्न भारतीय फैंस भी जमकर मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर केन विलियमसन टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। विराट कोहली के साथ विलियमसन की दोस्ती को लेकर कई तरह की तस्वीरें और मीम्स शेयर की जा रही है। फैंस विलियमसन को इस पारी के लिए थैंक्स कह रहे हैं। श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतने थे। लेकिन पहला ही मुकाबला हारकर श्रीलंका अब इस रेस से बाहर हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+