New Zealand के लिए दोहरी खुशखबरी! पुरुषों के बाद अब महिलाओं की बारी, 14 साल बाद होगा ये कमाल

न्यूजीलैंड ने दशकों बाद भारत में एक बड़ा धमाल कर दिया। भारतीय टीम को उनकी ही जमीन पर आकर टेस्ट मैच कराने में कीवी टीम ने सफलता पाई है। उनकी यह जीत 36 सालों के बाद आई है और बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम इस इतिहास का गवाह बना।

न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली। भारतीय टीम के प्लेयर्स पहली पारी में इतना खराब खेले, जिसके बारे में किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। पुरुष टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद अब कीवी महिलाओं के पास भी एक बड़ा मौका है।

new zealand

दुबई में न्यूजीलैंड की महिला टीम आज टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। सामने दक्षिण अफ्रीकी महिलाएं हैं। दोनों ही टीमों के पास हिस्ट्री बनाने का मौका है। अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने अब तक तक कोई वर्ल्ड कप अपने नाम नहीं किया है।

हालांकि 14 साल पहले भी कीवी टीम के पास एक मौका आया था, मगर उस समय हार का सामना करना पड़ा था। 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया था। इससे एक वर्ष पहले 2009 में भी कीवी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम भी इसी वर्ष टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी और टीम इंडिया के खिलाफ हार के साथ सपना टूट गया था। ऐसे में कीवी महिलाएं अब घर में ट्रॉफी लेकर जाने की तैयारी करेगी। देखना होगा कि दक्षिण अफ्रीकी महिलाएं जीत पाती हैं या नहीं।

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पिछले साल भी फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। कीवी टीम को दक्षिण अफ्रीका से कड़ी चुनौती मिलने वाली है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल में जिस तरह ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी, उसे देखते हुए कह सकते हैं कि न्यूजीलैंड के लिए कार्य आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+