IND vs NZ, 1st ODI: आकाश चोपड़ा ने चुनी पहले वनडे के लिए भारतीय टीम, इस धाकड़ खिलाड़ी नहीं मिली जगह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार से होना है। 25 नवंबर से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है।

New Zealand vs India, 1st ODI Probable Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार से होना है। 25 नवंबर से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में भारतीय समनुसार सुबह सात बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए कप्तानी की कमान शिखर धवन के पास होगी। जबकि इससे पहले टी-20 सीरीज में हार्दिक पंड्या ने टीम की कप्तानी की थी।

जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगे धवन

जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगे धवन

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए अपनी टीम चुनी है। मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने अपनी संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया है। भारतीय टीम टी20 सीरीज पहले ही जीत चुकी है और टीम की कोशिश वनडे सीरीज का आगाज भी जीत के साथ करने की होगी। वनडे टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है।

आकाश चोपड़ा ने पहले मैच के लिए चुनी टीम

आकाश चोपड़ा ने पहले मैच के लिए चुनी टीम

आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में कप्तान शिखर धवन के साथ शुभमन गिल को ओपनर चुना है। वहीं तेज गेंदबाज उमरान मलिक और ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक हूडा को उन्होंने प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रखा है। अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने बताया कि इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। लिहाजा वह मेरी टीम में नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।

पंत और सैमसन दोनों को मिल सकता है मौका

पंत और सैमसन दोनों को मिल सकता है मौका

आकाश चोपड़ा की मानें तो संजू सैमसन को छठे नंबर पर टीम में जगह दी जा सकती है। वहीं नंबर तीन पर श्रेयस अय्यर और चार पर सूर्यकुमार यादव खेल सकते हैं। तेज गेंदबाजों में दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। जबकि स्पिनर की बात करें तो टीम में युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो स्पिनर खेल सकते हैं।

ऐसी हो सकती है पहले मैच के लिए भारतीय टीम

ऐसी हो सकती है पहले मैच के लिए भारतीय टीम

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारतीय टीम- शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+