ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, शेड्यूल की हुई घोषणा
England vs New Zealand Schedule: न्यूजीलैंड की टीम इस महीने के अंत में इंग्लैंड दौरे पर सफ़ेद गेंद क्रिकेट खेलने वाली है। कीवी टीम सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में मुकाबले खेलने वाली है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के लिए सीरीज अहम है। वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास का पूरा मौका इन टीमों को मिलेगा।
न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड दौरे पर चार टी20 मैचों की सीरीज में खेलने वाली है। इसके अलावा इतने ही वनडे मुकाबले भी खेले जाने हैं। कुल आठ मैचों के लिए कीवी टीम इंग्लैंड दौरे पर आई है। सबसे पहले टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बाद में वनडे सीरीज होगी।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, टी20 सीरीज का शेड्यूल
30 अगस्त, पहला टी20 मैच, चेस्टर ली स्ट्रीट
1 सितम्बर, दूसरा टी20 मैच, मैनचेस्टर
3 सितम्बर, तीसरा टी20 मैच, बर्मिंघम
5 सितम्बर, चौथा टी20 मैच, नॉटिंघम
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, वनडे सीरीज का शेड्यूल
8 सितम्बर, पहला वनडे मैच, कार्डिफ
10 सितम्बर, दूसरा वनडे मैच, साउथैम्पटन
13 सितम्बर, तीसरा वनडे मैच, लन्दन (केनिंग्टन ओवल)
15 सितम्बर, चौथा वनडे मैच, लन्दन (लॉर्ड्स)
इंग्लैंड की टीम को टी20 सीरीज से पहले ही दो बड़े झटके लगे हैं। युवा खिलाड़ी जोश टंग चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनके अलावा जॉन टर्नर भी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड की टीम में जोश टंग की जगह दिग्गज क्रिस जॉर्डन को शामिल किया गया है। टर्नर की जगह ब्राइडन कार्स को टीम में शामिल किया गया है।
वनडे टीम में इंग्लैंड के बेहतरीन ऑल राउंडर बेन स्टोक्स वापस आए हैं। बेन स्टोक्स ने रिटायरमेंट वापस लिया है और अब एक बार फिर से खेलने के लिए तैयार हो गए हिं। इंग्लैंड की वनडे टीम में उनको शामिल कर लिया गया है।
इंग्लैंड की वनडे टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।
इंग्लैंड की टी20 टीम
जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, क्रिस जॉर्डन, ब्राइडन कार्स, ल्यूक वुड।












Click it and Unblock the Notifications