टेस्ट क्रिकेट में टिम साउदी ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी
Tim Southee Completes 2000 Test Runs: न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान और तेज गेंदबाज टिम साउदी के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो चुकी है। साउदी ने बुधवार को 2,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए और वह दिग्गज ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली और डेनियल विटोरी के साथ एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
सिलहट में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दौरान साउथी इस मुकाम पर पहुंचे। कीवी टीम की पहली पारी में उन्होंने 62 गेंदों पर 35 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके शामिल थे। साउथी ने 95 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 135 पारियों में छह अर्धशतकों के साथ 16.21 की औसत से 2,011 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77* है।

टिम साउदी बने ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी
इस रिकॉर्ड के साथ टिम साउदी दिग्गज हैडली और विटोरी के साथ अपने देश के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम 2,000 से अधिक टेस्ट रन और 300 से अधिक विकेट हैं। हैडली ने 86 टेस्ट मैचों में कीवी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 431 विकेट लिए और 27.16 की औसत से 3,124 रन भी बनाए, जिसमें दो शतक और 15 अर्द्धशतक शामिल हैं।
विटोरी ने 113 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया, और 362 विकेट लिए और 30.00 के औसत से 4,531 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 23 अर्द्धशतक शामिल थे।
मैच की बात करें तो कीवी टीम ने अपनी पहली पारी 317 रन के स्कोर पर समाप्त की और सात रनों की मामूली बढ़त हासिल की, क्योंकि बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 310 रन बनाए थे। केन विलियमसन (205 गेंदों में 104) ने अपना 29वां टेस्ट शतक जमाया और डेरिल मिशेल (41), ग्लेन फिलिप्स (42) और साउथी (35) ने उनका अच्छा साथ दिया। इस दौरान बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम (4/109) और मोमिनुल हक (3/4) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।
बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में महमुदुल हसन जॉय (166 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 86 रन), नजमुल होसेन शान्तो (37) और मोमिमुल (37) के प्रयासों से 300 रन से अधिक का स्कोर बनाया। ग्लेन फिलिप्स (4/53) कीवी टीम के प्रमुख गेंदबाज थे। काइल जैमीसन और स्पिनर अजाज पटेल ने दो-दो विकेट लिए जबकि साउदी और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications