भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड का यह तेज गेंदबाज चोटिल, पाकिस्तान में भी नहीं खेलेगा
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी पाकिस्तान के खिलाफ और फिर भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें कराची टेस्ट के दौरान पेट में खिंचाव की समस्या आई थी।

पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। शनिवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि मैट हेनरी पेट में खिंचाव की समस्या के चलते पाकिस्तान और उसके बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
टेस्ट टीम के साथ स्वदेश लौटे मैट हेनरी
आपको बता दें कि मैट हेनरी को कराची टेस्ट के आखिरी दिन पेट में खिंचाव की समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें टेस्ट टीम के साथ न्यूजीलैंड वापस भेज दिया गया है। वो पाकिस्तान के खिलाफ और फिर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जल्द ही हेनरी के विकल्प की घोषणा की जाएगी।
18 जनवरी से शुरू होगी वनडे सीरीज
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान में 13 जनवरी तक वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारत के खिलाफ 18 जनवरी से 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। भारत के खिलाफ यह सीरीज 24 जनवरी तक चलेगी और उसके बाद 27 जनवरी से 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होगा। अभी इन दोनों सीरीज के लिए न तो भारत की ओर से टीम की घोषणा हुई है और न ही न्यूजीलैंड की ओर टीम घोषित हुई है।












Click it and Unblock the Notifications