IND vs NZ: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, धोनी का ये खास खिलाड़ी बना कप्तान

India vs New Zealand, T20 squad: भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।

India vs New Zealand

India vs New Zealand, T20 squad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। इस वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज खेली जानी है। भारत ने हाल ही में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में न्यूजीलैंड का दौरा किया था। जहां टीम ने टी-20 सीरीज में जीत हासिल की थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत खेलेगा टी-20 सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत खेलेगा टी-20 सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। केन विलियमसन और टिम साउथी को इस सीरीज में रेस्ट दिया गया है। ऐसे में इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में टीम का कमान मिचेल सेंटनर संभालेंगे। मिचेल सेंटनर को टीम का कप्तान बनाया गया है। मौजूदा समय में न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है।

सीएसके लिए खेल चुके हैं मिचेल सेंटनर

सीएसके लिए खेल चुके हैं मिचेल सेंटनर

मिचेल सेंटनर को भारतीय पिचों पर खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने धोनी की कप्तानी में आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई मुकाबले खेले हैं। मिचेल सेंटनर आईपीएल 2021 में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें टीम ने अगले सीजन के लिए रिेटेन नहीं किया। धोनी ने कई अहम मुकाबलों में मिचेल सेंटनर पर भरोसा जताया है। लिहाजा वह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं।

जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान

जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान

न्यूजीलैंड की टीम ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। लेकिन भारतीय टीम के लिए अभी इस दौरे के लिए खिलाड़ियों के नाम सामने नहीं आए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नई चयनसमिति जल्द ही टीम के खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर सकती है। रवींद्र जडेजा संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह इस मैच में वापसी कर सकते हैं। इस सीरीज का पहला मैच 27 जनवरी को रांची, दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ जबकि तीसरा और अंतिम टी20 मुकबला 1 फरवरी को अहमदाबाद में होना है।

जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका

जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टी-20 टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर (सेंट्रल स्टैग्स), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+