PAK vs NZ: मैट हैनरी-एजाज पटेल ने छुड़ाए पाकिस्तानी गेंदबाजों के पसीने, शतकीय साझेदारी कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम दूसरे टेस्ट मैच में पकड़ मजबूत कर ली है। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

Pakistan vs New Zealand

Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कराची के मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम 449 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। पाकिस्तानी बल्लेबाजों को अब इस मैच में वापसी करने के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी। कप्तान बाबर आजम ने पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने बनाया विशाल स्कोर

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने बनाया विशाल स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम और डेवोन कॉन्वे ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी निभाई। टॉम लाथम ने 71 रन और डेवोन कॉन्वे ने 122 रनों की पारी खेली।

10वें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी

10वें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी

पाकिस्तान ने मुकाबले में वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरू कर दिया। न्यूजीलैंड ने अपना 9वां विकेट 345 के स्कोर पर ही गंवा दिया था। ऐसा लग रहा था कि 360 या 370 तक पूरी टीम ऑल आउट हो जाएगी। लेकिन मैट हैनरी और एजाज पटेल की जोड़ी ने आखिरी विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड के स्कोर को 449 तक पहुंचा दिया।

न्यूजीलैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मैट हैनरी और एजाज पटेल की शतकीय साझेदारी के कारण न्यूजीलैंड के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक 6 बार 10वें विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी करने के मामले में न्यूजीलैंड की टीम नंबर वन पर आ गई है। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिन्होंने पांच-पांच बार ऐसा किया है। हैनरी अंत तक नाबाद रहे, उन्होंने नाबाद 68 रन की पारी खेरी। वहीं एजाज ने 78 गेंदों में चार चौकों की बदौल 35 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+