IND vs NZ: डेवोन कॉनवे ने उधेड़ी भारतीय गेंदबाजों की बखिया, बेंगलुरु टेस्ट में बड़ी लीड की तरफ न्यूजीलैंड
IND vs NZ: भारत के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कीवी टीम ने दूसरे दिन के पहले सेशन में धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को पीछे धकेल दिया। भारत को पहली पारी में महज 46 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर कीवी टीम ने बेहतरीन शुरुआत की।
जवाब में खेलते हुए टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने मिलकर धाकड़ बैटिंग करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रनों की भागीदारी की। इस बीच टॉम लैथम 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि कॉनवे क्रीज पर थे और तेजी से रन बना रहे थे। उनको विल यंग के रूप में एक जोड़ीदार भी मिल गया। दोनों ने टीम का स्कोर आगे बढ़ाते हुए एक अर्धशतकीय भागीदारी कर डाली। विल यंग को जडेजा ने आउट करते उए इस भागीदारी को तोड़ा। वह 33 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
कॉनवे अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद भी क्रीज पर टिके रहे और तेजी से बल्लेबाजी करते चले गए। वह अपने शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे लेकिन अश्विन ने ऐसा नहीं होने दिया। अश्विन ने डेवोन कॉनवे को 91 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड करते हुए शतक जड़ने से वंचित कर दिया।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 180 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। जहाँ तक लीड की बात है, तो यह 134 रनों की हो गई है। स्टंप्स तक रचिन रविन्द्र 22 और डैरिल मिचेल 14 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। भारत के लिए तीनों विकेट स्पिनरों ने झटके। अश्विन, जडेजा और कुलदीप को 1-1 विकेट हासिल हुआ। तीसरे दिन का खेल अब अहम रहने वाला है। कीवी टीम बड़ी बढ़त लेते हुए टीम इंडिया के ऊपर निश्चित रूप से दबाव बनाने का प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications