PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, पाकिस्तान की टीम में हुए बड़े बदलाव
Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान केन विलियमसन ने पहले मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। दूसरे टेस्ट में भी उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: सोमवार यानी 2 जनवरी से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के गेंदबाजों की कोशिश शुरुआती ओवरों में विकेट लेकर पिच का फायदा उठाने की होगी। वहीं न्यूजीलैंड पाकिस्तान के सामने एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेगा। पाकिस्तान इस मुकाबले में तीन तेज गेंदबाजों को मौका दिया है।

जीत पर होगी दोनों टीमों की नजरें
पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद दोनों टीम की कोशिश दूसरे को जीतने की होगी। दूसरे टेस्ट मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी। इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्विप झेलने के बाद पाकिस्तान के लिए इस टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश भी नए साल की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर कौन सी टीम बाजी मारने में सफल रहती है। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण रमीज राजा को बोर्ड चेयरमैन पद से हटा दिया गया और पूर्व चेयरमैन नजम सेठी को नया चेयरमैन बनाया गया।

इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच
कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाने इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी रहेगी। इस टेस्ट मैच में पिच का मिजाज पहले मुकाबले से अलग रह सकता है। दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े दस बजे से शुरू किया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर किया जाएगा। वहीं टीवी पर इसका प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव किया जाएगा। जियो टीवी पर फैंस फ्री में भी मैच का मजा उठा सकते हैं।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (कप्तान), मैट हेनरी, एजाज पटेल।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद।












Click it and Unblock the Notifications