NEP vs NED Final: नेपाल-नीदरलैंड्स फाइनल अंतिम ओवर में हुआ समाप्त, जानिए किसे मिली जीत

Nepal and Netherlands Final: नेपाल में त्रिकोणीय टी20 सीरीज में नीदरलैंड्स ने बाजी मार ली। नीदरलैंड्स ने फाइनल मुकाबले में मेजबान नेपाल को अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद नीदरलैंड्स ने 6 विकेट पर 189 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद कुशल भर्टेल 20 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से रोहित पौडेल और आसिफ शेख ने अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच रोहित पौडेल 25 रन बनाकर आउट हो गए।

nepal vs netherlands

आशिफ शेख ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 47 रनों की पारी खेली। उनके बाद दीपेन्द्र सिंह 1 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से मामला खराब हुआ। गुलशन झा 34 और कुशल मल्ला 26 रन बनाकर आउट हो गए। तेज खेलने के प्रयास में नेपाल के बल्लेबाज आउट होते चले गए।

टीम ने 8 विकेट पर 184 रनों का अच्छा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। नीदरलैंड्स के लिए फ्रेड क्लासेन, वैन डर गुगटेन, माइकल लेविट, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। जवाबी पारी में खेलते हुए नीदरलैंड्स के ओपनरों ने तहलका मचा दिया।

माइकल लेविट और मैक्स ऑडॉव्ड ने मिलकर पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। इस बीच मैक्स 22 रन बनाकर आउट हो गए। माइकल लेविट ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों का सामना कर 54 रनों की पारी खेली। उनके बाद आए विक्रमजीत और सायब्रांड ने भी क्रमशः 29 और 48 रनों की पारियां खेली।

अंत में नीदरलैंड्स की स्थिति खराब हो गई क्योंकि 6 विकेट भी गिर गए थे। इस समय वैन डर गुगटेन ने आकर आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 गेंदों में नाबाद 21 रनों की पारी खेलते हुए तीन गेंद शेष रहते नीदरलैंड्स को फाइनल मैच में जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+