Net Worth: रिवाबा जडेजा और प्रिया सरोज में से कौन है ज्यादा अमीर? एक की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश!
Rivaba Jadeja vs Priya Saroj Net Worth: भारतीय राजनीति में दो युवा महिलाएं अपनी संपत्ति और प्रभाव को लेकर चर्चा में हैं। एक हैं क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात के जामनगर नॉर्थ सीट से विधायक रिवाबा जडेजा और दूसरी हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और यूपी के मछलीशहर से युवा सांसद प्रिया सरोज।
दोनों की लाइफ स्टाइल और करियर में बड़ा अंतर है, लेकिन सवाल यह है कि संपत्ति के मामले में कौन किस पर भारी पड़ता है? दोनों की नेटवर्थ का यह तुलनात्मक विश्लेषण आपको चौंका सकता है। आइए जानते हैं किसके पास कितनी संपत्ति है और कमाई के मामले में कौन आगे है?

Priya Saroj Net Worth: प्रिया सरोज: 26 साल की युवा सांसद की नेटवर्थ
26 वर्षीय प्रिया सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से जीत हासिल की। चुनाव आयोग में जमा किए गए उनके हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 11.26 लाख रुपये है।
Priya Saroj Net Worth प्रिया सरोज की संपत्ति
- कैश: ₹75,000
- बैंक जमा: ₹10.10 लाख (यूनियन बैंक) और ₹8,719 (केनरा बैंक)
- सोना: 5 ग्राम सोने की ज्वेलरी, जिसकी कीमत ₹32,000 बताई गई है।
Rivaba Jadeja Net Worth: रिवाबा जडेजा की संपत्ति
गुजरात के जामनगर नॉर्थ सीट से विधायक रिवाबा जडेजा लग्जरी लाइफस्टाइल और राजशाही परिवार से ताल्लुक रखने के लिए जानी जाती हैं। वह गुजरात के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, रिवाबा जडेजा की कुल संपत्ति ₹97.25 करोड़ है। इसमें रवींद्र जडेजा की ₹70.48 करोड़ की संपत्ति भी शामिल है।
- चल संपत्ति: रिवाबा के पास अकेले ₹62.35 लाख की चल संपत्ति है।
- ज्वेलरी: रिवाबा के पास ₹34.80 लाख के सोने, ₹14.80 लाख के हीरे और ₹8 लाख के चांदी के गहने हैं। रवींद्र जडेजा के पास भी ₹23.43 लाख के सोने के गहने हैं।
- अचल संपत्ति: रिवाबा के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है, लेकिन उनके पति रवींद्र जडेजा के पास गुजरात में छह घर और व्यावसायिक संपत्तियां हैं, जिनकी कुल कीमत ₹33.05 करोड़ है।
Rivaba Jadeja vs Priya Saroj Net Worth: कौन है ज्यादा अमीर?
दोनों की संपत्ति का तुलनात्मक विश्लेषण साफ-साफ बताता है कि रिवाबा जडेजा संपत्ति के मामले में प्रिया सरोज से कहीं आगे हैं। प्रिया सरोज की कुल संपत्ति जहां लगभग 11.26 लाख रुपये है, वहीं रिवाबा जडेजा के पास अपने पति के साथ मिलकर लगभग ₹97.25 करोड़ की संपत्ति है।
यह अंतर दोनों के बीच की वित्तीय खाई को स्पष्ट रूप से दिखाता है। हालांकि, प्रिया सरोज की संपत्ति को रिंकू सिंह की नेटवर्थ (लगभग 9 करोड़) से जोड़ दिया जाए तब भी ये रिवाबा से कम ही होती है।












Click it and Unblock the Notifications