Net Worth: लॉर्ड शार्दुल हैं आईपीएल और टीम इंडिया से बाहर, फिर कैसे होती करोड़ों की कमाई, हैरान कर देगी नेटवर्थ
Net Worth Shardul Thakur: भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर शार्दुल ठाकुर अपने करियर में इस समय खराब दौर में हैं। टीम इंडिया से वह बाहर चल रहे हैं। एक समय ऐसा था, जब विकेट की दरकार होती थी तो उनको लाया जाता था। शार्दुल निराश नहीं करते थे और विकेट लेकर देते थे।
वह एक धारदार हथियार की तरह काम करते हुए टीम को विकेट दिलाने का काम करते थे। बाद में उनको चोट के कारण बाहर होना पड़ा। उनको सर्जरी भी करानी पड़ी और अब कई अन्य प्लेयर्स ने आकर जगह बना ली है, ऐसे में शार्दुल को बाहर होना पड़ा।

स्थिति यहाँ तक पहुँच गई कि शार्दुल ठाकुर को आईपीएल में खरीदने वाला भी कोई नहीं मिला। घरेलू क्रिकेट खेल रहे इस धांसू खिलाड़ी के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। हालांकि प्रतिभा उनके अंदर कूट-कूटकर भरी हुई है। इन सबके बावजूद शार्दुल ठाकुर की नेटवर्थ अच्छी है।
कितनी है शार्दुल ठाकुर की प्रोपर्टी
शार्दुल ठाकुर की नेटवर्थ की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार वह लगभग 50 करोड़ रुपये की सम्पत्ति के मालिक हैं। उनकी कमाई आईपीएल सैलरी, बीसीसीआई से मिलने अनुबंध और ब्रांड्स से हुई हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी वह सक्रिय हैं। वह अब भी बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध में ग्रेड सी में शामिल हैं। इसके तहत उनको एक करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं।
आय सोशल मीडिया से भी होती है
शार्दुल ठाकुर महाराष्ट्र से आते हैं और पालघर में उनका एक आलीशान घर है। इसके अलावा रियल एस्टेट में उनका निवेश भी है। लग्जरी कारों में उनके पास मर्सिडीज गाड़ी है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर की आय का जरिया सोशल मीडिया भी है, वहां पेड प्रमोशन करके वह अपनी कमाई करते हैं।
टीम में वापसी करने की कोशिश
फ़िलहाल तो उनका समय ठीक नहीं चल रहा लेकिन घरेलू क्रिकेट में धाकड़ प्रदर्शन कर वह वापसी करने की कोशिश में लगे हैं। प्रतिभा को देखते हुए कह सकते हैं कि शार्दुल ठाकुर वापसी कर सकते हैं लेकिन यह काम उतना आसान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications