अंतिम गेंद पर जीत के लिए चाहिए था एक रन, बल्लेबाज रन आउट, फिर भी मिली जीत, फैंस ने मनाया जश्न
Nepal vs Scotland Match: 2 जून को आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग में नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच फोर्टहिल डुंडी में खेले गए मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 296 रन बनाए। जवाब में नेपाल ने 49.5 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 296 रन पूरे कर लिए, यानी मैच आखिरी गेंद तक बंधा रहा। अंतिम गेंद पर नेपाल को जीत के लिए एक रन चाहिए था, लेकिन वहीं एक अंपायर के फैसले ने पूरे खेल का रुख बदल दिया।
आखिरी गेंद पर हुआ मैच का फैसला (Nepal vs Scotland Match)
स्कॉटलैंड के स्पिनर मार्क वॉट आखिरी ओवर फेंक रहे थे, जबकि नेपाल के करन केसी ने अंतिम गेंद का सामना किया। वॉट ने राउंड द विकेट गेंद फेंकी, जिसमें थोड़ी चूक हुई। करन केसी ने फ्लिक शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद विकेटकीपर मैथ्यू क्रॉस के हाथों से छूट गई। हालांकि, क्रॉस ने तुरंत गेंद वापस पकड़कर स्टंप को निशाना बनाया।

दोनों टीमों ने मनाया जश्न
स्कॉटलैंड की टीम को लगा कि उन्होंने विकेट ले लिया है और जश्न मनाने लगी। लेकिन अंपायर ने तुरंत इस गेंद को वाइड घोषित कर दिया, जिससे नेपाल को एक अतिरिक्त रन मिला और टीम ने मैच बराबरी से जीत लिया। इस फैसले के बाद नेपाल के खिलाड़ी और फैंस खुशी से झूम उठे। मैदान पर नेपाल के फैंस बाउंड्री पार करके पिच के पास पहुंच गए और अपने देश का झंडा लेकर जश्न मनाने लगे।
मैदान के अंदर आए फैंस
करन केसी को टीम के साथी कंधों पर उठाकर जीत का जश्न मनाते नजर आए। इससे पहले मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड के लिए चार्ली टियर (80) और फिनले मैक्रीथ (55) ने अर्धशतक बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटे-छोटे योगदान दिए। नेपाल के लिए रिजन ढकाल, करण केसी और सोमपाल कामी ने दो-दो विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications