नेपाल के दिग्गज क्रिकेटर संदीप लामिचाने का करियर खत्म? कोर्ट ने सुनाई लम्बी अवधि की सज़ा
Sandeep Lamichhane sentenced: नेपाल के धांसू क्रिकेटर संदीप लामिचाने को बलात्कार का दोषी पाया गया है और उनके ऊपर कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट ने संदीप को एक लम्बी अवधि के लिए जेल भेजने का फैसला सुना दिया है। इससे इस बेहतरीन क्रिकेटर का करियर समाप्त माना जा सकता है।
काठमांडू जिला कोर्ट में जज शिशिर राज की सिंगल बेंच ने लामिचाने को दोषी मानते हुए सजा का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं, उनके ऊपर भारी जुर्माने की का ऑर्डर भी दिया गया है। अगर यह सजा बरकरार रहती है, तो संदीप लामिचाने का करियर तबाह हो सकता है।

नेपाल के इस धाकड़ लेग स्पिनर को 8 साल कारावास की सजा की घोषणा हुई है। 32 वर्षीय क्रिकेटर के ऊपर 187148 (भारतीय करेंसी के अनुसार) रुपयों का बड़ा जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा पीड़ित परिवार को भी राशि अलग से देने का ऑर्डर दिया गया है। यह रकम भारतीय रुपयों में 124765 रुपये है।
पिछले साल अगस्त में एक लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इस खिलाड़ी ने काठमांडू में होटल के कमरे में बलात्कार किया था। इसके बाद लामिचाने को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि बाद में नेपाल की एक अदालत ने जनवरी में संदीप लामिचाने को जमानत पर रिहा कर दिया था।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार लामिचाने ने पाटन हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छोड़ा था। वहां उनको राहत मिली। लामिचाने को डबल बेंच ने जमानत पर रिहा करने की घोषणा कर दी। उनको 20 लाख रुपये की जमानत राशि के साथ जमानत मिली। इसके अलावा मामले पर अदालत का अंतिम फैसला आने तक देश छोड़ने पर रोक लगाई गई है। इसका मतलब है कि वह कोई टूर्नामेंट के लिए बाहर नहीं जा पाएंगे। मामला कब तक चलेगा, यह किसी को नहीं पता। ऐसे में माना जा सकता है कि लामिचाने का करियर समाप्त होने की तरफ है। हालांकि अभी उनकी उम्र 23 साल ही है।












Click it and Unblock the Notifications