वाह गुरु और खटेक, बकवास कमेंट्री से सिद्धू की करोड़ों की कमाई, क्या है IPL के शायर का सैलरी पैकेज?

Navjot Sindhu Commentary Salary: एक जमाना था जब नवजोत सिद्धू कमेंट्री की दुनिया में भारत का बड़ा नाम हुआ करते थे और बाद में वह कपिल शर्मा के साथ टीवी में काम करने लगे। उसे छोड़ने के बाद सिद्धू ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। बीजेपी से वह सांसद भी बने थे और बाद में राजनीति छोड़ दी।

एक बार फिर से वह कमेंट्री की दुनिया में लौट आए और इंटरनेशनल इवेंट्स के अलावा आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेरने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि उनकी बातों में हवाबाजी ज्यादा और कमेंट्री कम होती है। विश्लेषण में भी उनका कोई ख़ास काम नहीं दिखता है।

navjot sidhu

सिद्धू की कमेंट्री में कोई मुशायरे का मंच ज्यादा दिखता है। बल्लेबाज ने डिफेंस किया, या छक्का अथवा चौका जमाया हो, तो सिद्धू तकनीक और गेम पर चल रही चीजों पर बात नहीं करते हुए शायरी करने लगते हैं। फैन्स को अब हिंदी कमेंट्री में चल रही ये चीजें बिलकुल अखरने लगी हैं।

सोशल मीडिया पर सवाल भी खड़े होने लगे हैं कि आखिर हिंदी कमेंट्री किस दिशा की तरफ जा रही है। लोगों ने अपने टीवी सेट्स पर अंग्रेजी कमेंट्री को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। हाल ही में पर्सनल एजेंडा चलाने के आरोप में इरफ़ान पठान को कमेंट्री से बाहर कर दिया गया था।

पठान को अच्छा पैसा मिलता था। ऐसे में सवाल यह है कि हवाबाजी करने वाले सिद्धू को कितना पैसा मिलता होगा। सिद्धू की कमेंट्री में कोई विश्लेषण, तकनीकी बात नहीं होती। वह सिर्फ शायरी करते हैं। सिद्धू ने भी एक बार बताया था कि किसी दौर में वह 25 लाख रुपये प्रति मैच लेने लगे थे। यह इंटरनेशनल गेम की बात थी।

इरफ़ान पठान से Navjot Sidhu का पैकेज बड़ा

आईपीएल में अलग-अलग इंसान के रुतबे के अनुसार पैसा मिलता है। इरफ़ान पठान को 2 करोड़ 40 लाख के पैकेज में कमेंट्री के लिए रखा था। ऐसे में समझा जा सकता है कि सिद्धू का पैकेज तो इरफ़ान पठान से ज्यादा है। वीरेंदर सहवाग का आईपीएल पैकेज करीब 10 करोड़ बताया गया था।

Take a Poll

Navjot Sidhu को कितना मिलता होगा

सिद्धू को आईपीएल से ही 3 करोड़ से कम तो नहीं मिलता होगा, इससे ज्यादा भी हो सकता है। उनको इरफ़ान पठान के अमाउंट से तो ज्यादा में साइन किया गया है लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि हिंदी कमेंट्री के गिरते स्तर में नवजोत सिद्धू का भी बराबर हाथ है। अन्य लोग भी उनको देखकर कमेंट्री में जबरन शायरी घुसाने का प्रयास करते हैं।

नोट: जानकारी अनुमानों और रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है, आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+