नवजोत सिद्धू ने अम्बाती रायडू को ऑन एयर कहा गिरगिट, दोनों के बीच लाइव कमेंट्री में हुई कहासुनी
IPL 2025: आईपीएल कमेंट्री में अम्बाती रायडू के ऊपर लगातार धोनी भक्त होने के आरोप लग रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको हर मैच के बाद ट्रोल किया जाता है। रायडू के रूप में लोगों को कंटेंट भी मिल गया है। हर कोई इन्स्टाग्राम पर रायडू को लेकर मीम्स बनाते हैं।
पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसको लेकर अब फैन्स एक बार फिर से खुश हुए हैं, कमेंट्री बॉक्स में अम्बाती रायडू और नवजोत सिद्धू थे और रायडू की बैंड बजाने में सिद्धू ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

दरअसल सिद्धू पंजाब और चेन्नई दोनों की तारीफ कर रहे थे और उनका झुकाव पंजाब की तरफ था। इसके बाद रायडू उनको पूछते हैं कि आप किस तरफ हैं, तो सिद्धू कहते हैं कि मैं अच्छी क्रिकेट की तरफ हूँ। उनकी इस बात पर रायडू को जोरदर हँसी आती है।
Ambati Rayudu ने क्या कहा था?
इसके बाद रायडू कहते हैं कि पाजी इतनी बार शाहिद अफरीदी और मैंने संन्यास के बाद फैसला नहीं बदला था, गिरगिट भी इतनी तेजी से रंग नहीं बदलता है, आप ऐसा कर रहे हैं और टीम बदल रहे हैं। रायडू को लग रहा था कि मैंने सिद्धू को लपेट दिया है लेकिन जो कुछ भी होना था, वह तो सिद्धू के बयान पर होना था।
सिद्धू ने मौके का उठाया जबरदस्त फायदा
सिद्धू ने कहा कि गुरु गिरगिट जिसका आराध्य देव है, वह तो तुम्हारा है। मैं बिलकुल भी नहीं हूँ। गिरगिट तुम्हारा आराध्य है और यह सारी दुनिया में चर्चित बात है। इस बयान के साथ ही कैमरामैन ने ड्रेसिंग रूम में तैयार खड़े धोनी को दिखा दिया और यहाँ से कमेंट्री बॉक्स में बैठे सभी लोग हँसने लगे। कुछ ही सेकंड में वहां वीरेंद्र सहवाग आ गए और वह भी मुकुराने लगे। सिद्धू ने बातों ही बातों में रायडू को रोस्ट कर दिया और वह कुछ नहीं कर पाए।
सोशल मीडिया पर बने मीम्स
इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। फैन्स का कहना है कि सिद्धू ने शानदार काम किया। रायडू को मस्ती-मजाक में ही लपेट दिया। वह चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी की भक्ति के अलावा कमेंट्री में कुछ नहीं करते हैं। रायडू के साथ सिद्धू ने बिलकुल सही किया।
गौरतलब है कि 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 201 का स्कोर ही हासिल कर पाई थी। पंजाब किंग्स ने 18 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। धोनी ने 12 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications