IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान मैच में विराट-नवीन पर फैंस की नजरें, LSG ने 'मैंगो' ट्वीट के साथ की वापसी
India vs Afghanistan, 9th Match: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना दूसरा मैच बुधवार, 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रही है। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत अरुण जेटली स्टेडियम में हो रही है। इस बीच विराट कोहली बनाम नवीन-उल-हक की फाइट को आईपीएल फ्रेंचाइजी एलएसजी ने फिर से हवा दे दी है।
दरअसल, कोहली और नवीन की फाइट तब से चर्चा का विषय बनी हुई है, जब से यह पता चला कि दोनों खिलाड़ी अपने इंडियन प्रीमियर लीग के बाद पहली बार क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान कोहली और नवीन के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो टी20 लीग के इतिहास की सबसे खराब घटनाओं में से एक के रूप में दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके टकराव से पहले नवीन की आईपीएल फ्रेंचाइजी एलएसजी (LSG) ने अपने 'मैंगो ट्वीट' के साथ कुछ पुराने घावों को फिर से हरा कर दिया है। एलएसजी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'आम कब नहीं खाना चाहिए।'
ट्वीट ने फैंस को उस समय की याद दिला दी जब नवीन ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें उन्हें आम के बारे में बात करते हुए दिखाया गया था, जब कोहली की आरसीबी अपना आईपीएल मैच एक टीम से हार गई थी। इस विषय पर चर्चा इस हद तक बढ़ गई कि एलएसजी को सोशल मीडिया पर 'आम', 'मीठा' जैसे शब्दों को म्यूट करना पड़ा। हालांकि, ये अलग बात है कि अब वे खुद 'आम' वाले ट्वीट के साथ वापस आ गए हैं।
भारत के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी से कोहली बनाम नवीन की लड़ाई के बारे में पूछा गया। शाहिदी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'देखिए, जैसा कि हमने पहले भी बताया है, भारत हमारा घर है, हम यहां काफी खेले हैं और भारत के लोग अफगानिस्तान के लोगों को बहुत प्यार देते हैं।
'उन्होंने कहा कि, 'मैदान में जो हुआ, उस तरह की आक्रामकता हर खिलाड़ी में आती है। इसे भारत और अफगानिस्तान के साथ जोड़कर नहीं देखा जा सकता। अगर आप देखें तो हमारी टीम के कई खिलाड़ियों के आदर्श भारतीय टीम के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ हैं।'












Click it and Unblock the Notifications