'कोई गड्ढा नहीं था', नेशनल हाईवे के अधिकारी ने नकारा पंत का दावा, एक्सीडेंट मामले में नया ट्विस्ट

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI के अधिकारी का कहना है कि जहां पर पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई वहां पर कोई गड्ढा नहीं था। वह जगह थोड़ी संकरी जरूर है लेकिन ना कोई गड्ढा था ना ही उसकी मरम्मत की गई।

 Rishabh Pant and pothole

Recommended Video

      Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में NHAI ने किया बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी*News

      ऋषभ पंत के साथ वो भयानक हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं बन पा रही है क्योंकि पंत के दावों को खुद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI के एक अधिकारी ने सोमवार को नकार दिया। पंत ने कहा था कि वह नींद के चलते नहीं बल्कि सड़क पर गड्ढे के चलते दुर्घटना का शिकार हुए। अब हाईव ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी ने कहा कि जिस सड़क पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार करीब-करीब जानलेवा दुर्घटना का शिकार हुई, उस सड़क पर कोई गड्ढा नहीं था।

      NHAI ऐसा नहीं मानता

      NHAI ऐसा नहीं मानता

      असल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के एक अस्पताल में क्रिकेटर से मिलने के बाद कहा था कि पंत ने उन्हें बताया कि उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त इसलिए हुई क्योंकि हाईवे पर वे एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले ठीक यही बात डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने पंत से मिलने के बाद कही थी। यानी पंत सभी मिलने वाली वीआईपी शख्सियों से एक ही बात बता रहे हैं पर NHAI ऐसा नहीं मानता है।

      'सड़क पर कोई गड्ढा नहीं था'

      'सड़क पर कोई गड्ढा नहीं था'

      एनएचएआई रुड़की डिवीजन के परियोजना निदेशक प्रदीप सिंह गुसाईं ने पीटीआई-भाषा को बताया, "जिस जगह दुर्घटना हुई, उस सड़क पर कोई गड्ढा नहीं था। जिस सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह राजमार्ग से सटी एक नहर (रजवाहा) के कारण थोड़ी संकरी है। नहर सिंचाई के लिए प्रयोग की जाता है।"

      सिंह ने इस बात से भी इनकार किया कि दुर्घटनास्थल की मरम्मत एनएचएआई द्वारा की गई थी और "गड्ढों" को ठीक कर दिया गया था। वैसे रविवार की देर शाम हाईवे के एक हिस्से को कथित तौर पर ठीक करने वाले श्रमिकों की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। तो माना जा रहा था कि गड्ढों को पाटा जा रहा है।

      उत्तराखंड के सीएम धामी ने भी पंत की बात दोहराई थी

      उत्तराखंड के सीएम धामी ने भी पंत की बात दोहराई थी

      वहीं सीएम धामी ने मैक्स अस्पताल में पंत से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा था कि क्रिकेटर एक गड्ढे या किसी काली चीज से बचने की कोशिश में कार से नियंत्रण खो बैठा था। अस्पताल में क्रिकेटर से मिलने के बाद धामी ने पत्रकारों से कहा, 'उन्होंने (पंत) कहा कि कार गड्ढे या किसी काली चीज से बचने की कोशिश में सड़क पर पलट गई।'

      बता दें यह बड़ा हादसा शुक्रवार की ठंडी सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ था, जब पंत की लग्जरी कार हरिद्वार जिले में रुड़की के पास एक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी और उसमें आग लग गई थी, जिससे क्रिकेटर को कई चोटें आई थीं। पंत किस्मत वाले कहें जाएंगे जो वह चमत्कारिक ढंग से बच गए। फिलहाल देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+