हार्दिक पांड्या संग तलाक विवाद के बीच Natasa Stankovic ने शेयर की स्पेशल पोस्ट, मिरर सेल्फी में दिखा अलग अंदाज
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की पत्नी एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक (Natasa Stankovic) ने पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर कर रही हैं, जिन पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ये पोस्ट हार्दिक पांड्या के साथ उनके तलाक की अफवाहों के बीच आई हैं। अपने हालिया शेयर में उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है।
तलाक की खबरों के बीच नताशा की लेटेस्ट पोस्ट
स्टेनकोविक ने 29 मई को सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की थी। पहली तस्वीर में वह ब्लू जींस के साथ व्हाइट टॉप पहने हुए हैं। उन्होंने अपने आउटफिट को बैग और गॉगल्स के साथ पूरा किया। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में कई इमोजीज शेयर किए हैं- एक पक्षी, एक सफेद रंग का दिल, एक क्रॉस साइन और एक स्टार।

क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस को किया हैरान
इससे पहले स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। वह बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ड्राइव करती नजर आईं। नताशा ने अपनी इस क्रिप्टिक इंस्टा पोस्ट से फैंस को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया।
सरनेम हटाने के बाद मचा बवाल
नतासा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने 31 मई, 2020 को शादी की और उसी साल 30 जुलाई को उनके पहले बच्चे, बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताशा ने इंस्टाग्राम से हार्दिक का सरनेम हटा दिया है और दोनों साथ में तस्वीरें भी पोस्ट नहीं कर रहे हैं।
हार्दिक ने नताशा के जन्मदिन पर नहीं की कोई पोस्ट?
तलाक की अटकलें तब शुरू हुईं जब एक रेडिटर ने पोस्ट किया, 'यह सिर्फ़ अटकलें हैं। लेकिन दोनों ही एक-दूसरे की स्टोरीज़ (इंस्टाग्राम स्टोरीज़) पर पोस्ट नहीं कर रहे हैं। पहले नताशा अपने इंस्टाग्राम पर नताशा स्टेनकोविक पांड्या के नाम से पोस्ट करती थीं, लेकिन अब उन्होंने हार्दिक का नाम पूरी तरह से हटा दिया है। उनका जन्मदिन 4 मार्च को था और उस दिन हार्दिक की कोई पोस्ट नहीं थी; उन्होंने अपने और हार्दिक के हाल के सभी पोस्ट भी हटा दिए, सिवाय उस पोस्ट के जिसमें अगस्त्य उनके साथ थे।
आईपीएल स्टैंड में भी नजर नहीं आईं नताशा
साथ ही, वह इस आईपीएल में स्टैंड में नहीं दिखीं या टीम के बारे में स्टोरीज़ पोस्ट नहीं कीं। जबकि क्रुणाल और पंखुड़ी अभी भी उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हैं, लेकिन दोनों के बीच कुछ गड़बड़ ज़रूर है।'
ये भी पढ़ें- Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या के अमेरिका पहुंचते ही नताशा ने किया रहस्यमयी पोस्ट, जानें क्या है नया मामला?
वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे हार्दिक पांड्या
दूसरी ओर हार्दिक पांड्या ने 29 मई को सोशल मीडिया पर एक बड़ा अपडेट दिया। हार्दिक ने भारतीय क्रिकेट टीम के अभ्यास की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दिखाया गया कि वह टूर्नामेंट से पहले टीम में शामिल हो गए हैं, साथ ही कैप्शन दिया- 'राष्ट्रीय कर्तव्य पर'।












Click it and Unblock the Notifications