तलाक के बाद फिर से हार्दिक पांड्या के घर में नताशा, क्या दूसरी बार जुड़ रहे हैं दिल के तार?
Natasa Stankovic: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्तानकोविक का तलाक काफी चर्चा में रहा था। दोनों का एक बेटा भी है। तलाक के बाद हार्दिक पांड्या आजकल अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ हैं। नताशा का कोई बॉयफ्रेंड फ़िलहाल तो नहीं है लेकिन वह हार्दिक के परिवार के साथ नजर आई हैं।
नताशा के साथ हार्दिक का बेटा अक्सर दिखाई देता है। इस बीच वह हार्दिक पांड्या के परिवार से मिलने के लिए चली गईं। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए हार्दिक पांड्या ने की एक्स वाइफ ने बता दिया कि वह वडोदरा में आई हैं। इस फोटो में कई लोग नजर आए हैं।

हार्दिक की मां के अलावा बहन और दादी से भी नताशा की मुलाक़ात हुई है। इसके अलावा अगस्त्य भी वहां मजूद था। इस मुलाक़ात के खासे मायने हैं और एक नई चर्चा का जन्म भी हुआ है कि आखिर चल क्या था है। हार्दिक की एक्स वाइफ वापस वडोदरा क्यों आ गईं।
बता दें कि हार्दिक और नताशा दोनों काफी समय पहले अलग हो गए थे। इसके बाद नताशा अपने बेटे के साथ सर्बिया चली गई थीं। हालांकि हाल के दिनों में उनकी भारत वापसी और अब सीधे पांड्या परिवार के साथ मुलाकात ने इंटरनेट पर नया सस्पेंस पैदा कर दिया है।
नताशा और पंखुड़ी की दोस्ती
हार्दिक नई गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए दिखाई देते हैं लेकिन नताशा और क्रुणाल पांड्या के की पत्नी के बीच अच्छी दोस्ती है। क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी अगस्त्य से भी काफी प्यार करती हैं। इस वजह से शायद नताशा ने मुलाक़ात करने के लिए हार्दिक के घर का रुख किया होगा।
भाई के साथ हार्दिक की अनबन की खबरें
एक और अहम बात यह भी है कि हार्दिक की मां के साथ भी नताशा का काफी अच्छा तालमेल है। ख़बरों के अनुसार माहिका शर्मा के आने के बाद हार्दिक और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। दोनों के बीच बातें और मुलाकातें भी देखने को नहीं मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications