बाबर आज़म ने दिया बड़ा संकेत, यह खिलाड़ी वर्ल्ड कप में रहेगा कुछ मैचों से बाहर

Babar Azam on Naseem Shah: पाकिस्तानी टीम के लिए एशिया कप में कुछ भी सही घटित नहीं हुआ। कुछ खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गए और श्रीलंका के खिलाफ हार के साथ पाकिस्तानी टीम भी बाहर हो गई। वर्ल्ड कप में भी पाक टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में मैच हारने के बाद बाबर आज़म ने नसीम शाह की चोट को लेकर बयान दिया है। नसीम शाह की रिकवरी को लेकर उन्होंने निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा। बाबर आज़म को हारिस रऊफ की रिकवरी पर भरोसा था। उनको साइड स्ट्रेन है।

babar azam

बाबर ने कहा कि हारिस रऊफ की स्थिति खराब नहीं है। वह वर्ल्ड कप से पहले रिकवर हो जाएँगे। नसीम शाह को लेकर बाबर आज़म ने कहा कि वह कुछ मैच मिस कर सकते हैं। वह बाद में फिट हो जाएंगे लेकिन यह देखना होगा कि ऐसा कब तक हो पाएगा।

गौरतलब है कि एशिया कप में भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबले के दौरान नसीम शह को चोट लग गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फ़िलहाल इसका खुलासा नहीं किया है कि नसीम शाह की चोट कितनी गहरी है। भारत के खिलाफ मैच में वह बैटिंग करने के लिए नहीं आए थे।

भारत के खिलाफ मैच में रऊफ भी चोटिल होकर बाहर हुए थे। वह 5 ओवर की गेंदबाजी कर पाए थे। इसके बाद रिजर्व डे पर वह गेंदबाजी करने के लिए नहीं आए थे। हारिस रऊफ के वर्ल्ड कप तक फिट होने का अनुमान लगाया गया है। देखना होगा कि वह फिर से कब मैदान पर लौटते हैं।

एशिया कप से बाहर होने के बाद नसीम शाह और हारिस रऊफ की जगह जमान खान और शाहनवाज दहानी को शामिल किया गया था। नसीम और हारिस के बाहर होने से टीम पर तगड़ा असर पड़ा था और श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+