Asia Cup 2023 से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ मैच से पहले मुश्किल में बाबर आजम

Naseem Shah Injury in LPL 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को एशिया कप में होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। दोनों ही टीम इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल एशिया कप में सुपर फोर के मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब भारतीय टीम हिसाब बराबर करना चाहेगी।

पाकिस्तान को बड़ा झटका: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप 2023 से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के 20 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नसीम शाह को कंधे में चोट लग गई है। क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए लंका प्रीमियर लीग में खेलने के दौरान नसीम शाह चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने के कारण वह टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं।

Naseem Shah 1

नसीम शाह का अहम रोल: शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ के साथ पाकिस्तान के लिए नसीम शाह तेज गेंदबाजी विभाग में अहम रोल निभाते हैं। नसीम शाह को कंधे की चोट के कारण मंगलवार यानी 15 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में गॉल टाइटंस के खिलाफ मैच को बीच में छोड़कर ही मैदान से बाहर जाना पड़ा। नसीम के कंधे की चोट को लेकर अभी तक कोई ऑफिश्यली जानकारी सामने नहीं आई है।

मुश्किल में बाबर आजम: पाकिस्तान की टीम अपने एशिया कप 2023 अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ करेगी। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 2 सितंबर को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा। अगर नसीम शाह कि चोट गंभीर हुई और वह एशिया कप से बाहर हुए तो इससे कप्तान बाबर आजम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम: अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, इमाम उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान आघा, टी. ताहिर, साउद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, फहीम अशरफ, हारिस राउफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+