SL vs NAM: एशिया कप के शेर वर्ल्ड कप में ढेर, नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला नामीबिया ने 55 रनों से अपने नाम किया। नामीबिया ने सभी को हैरान करते हुए वर्ल्ड कप का आगाज दमदार तरीके से किया। नामीबिया ने श्रीलंका को सिर्फ 108 रनों पर ऑलआउट कर मैच में जीत हासिल की।

Sri Lanka vs Namibia, 1st Match, Group A: टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला नामीबिया ने 55 रनों से अपने नाम किया। नामीबिया ने सभी को हैरान करते हुए वर्ल्ड कप का आगाज दमदार तरीके से किया। नामीबिया ने श्रीलंका को सिर्फ 108 रनों पर ऑलआउट कर मैच में जीत हासिल की। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ नामीबिया के गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। बेन शिकोंगो और बर्नार्ड शोल्ट्ज ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई खिलाड़ियों को पिच पर ठहरने का मौका नहीं दिया।

श्रीलंकाई टीम की खराब शुरुआत

श्रीलंकाई टीम की खराब शुरुआत

मौजूदा एशियाई चैंपियन दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की कप्तानी वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। श्रीलंकाई फैंस यही उम्मीद कर रही होगी कि एशिया कप की तरह वर्ल्ड कप में भी श्रीलंका की दमदार वापसी करते हुए बाकी के मुकाबलों में जीत हासिल करने की कोशिश करे। कप्तान दासुन शनाका ने टीम के लिए सबसे अदिक 29 रन बनाए।

श्रीलंका के सामने था 164 रन का लक्ष्य

श्रीलंका के सामने था 164 रन का लक्ष्य

श्रीलंका के सामने इस जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा गया था। श्रीलंका की टीम ने महज 21 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। पथुम निसांका (9), कुसल मेंडिस (6) और धनंजया डी सिल्वा (12) बल्ले से फ्लॉप रहे। धनुष्का गुणाथिलका भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। भानुका राजपक्षे के साथ मिलकर कप्तान दासुन शनाका ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह टीम को हार को बचाने में नाकाम रहे।

नामीबिया ने दिखाया दम

नामीबिया ने दिखाया दम

वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में बर्नार्ड शोल्ट्ज और बेन शिकोंगो ने अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान किया। बर्नार्ड शोल्ट्ज ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर दो विकेट झटकने का काम किया। जान फ्रीलिंक ने चार ओवर के स्पेल में 26 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया। डेविड विसे ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। श्रीलंका की टीम 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

श्रीलंकाः पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, धनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना।

नामीबियाः स्टीफन बार्ड, डेविड विसे, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जे जे स्मिट, जान फ्रीलिंक, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), दीवान ला कॉक, माइकल वैन लिंगेन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+