'नाम रोहित और आउट करना बेहद आसान,' फ्लॉप हिटमैन का सोशल मीडिया पर बना मज़ाक

Rohit Sharma: रोहित शर्मा का बल्ला लगातार फ्लॉप होता जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान उनको मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और बैटिंग करते हुए एक बार फिर से उनका वही खेल देखने को मिला। हालांकि वह शुरुआत अच्छी करने में सफल रहे थे।

मिचेल स्टार्क को कुछ अच्छे शॉट उन्होंने जड़े लेकिन बड़ा में स्पिनर के आने से आउट हो गए। रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत की थी और ऐसा लग रहा था कि आज वह लम्बा खेलने वाले हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोहित एक बार फिर से सस्ते में आउट हो गए और लोगों को यह पसंद नहीं आया।

rohit sharma

इस सीजन रोहित शर्मा पांचवीं बार फ्लॉप रहे हैं। वह 12 गेंदों में 18 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। आउट होने से पहले रोहित के बल्ले से 2 चौके और 1 छक्का देखने को मिला। लेग स्पिनर विप्रज निगम की गेंद पर रोहित शर्मा आउट होकर चलते बने और बाद में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई।

एक यूजर ऐसा था जिसने एक्स पर लिखा कि नाम रोहित है और आउट करना बेहद आसान है। कई लोगों ने यह कहा किरोहित शर्मा का समय अब समाप्त हो गया है। एक यूजर ने यह भी कहा कि क्या आपको लगता है कि रोहित शर्मा अब क्रिकेट को डैमेज कर रहे हैं।

रोहित शर्मा के शॉट जब आए, तो स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। उनकी बेटी भी वहां थीं लेकिन आउट होकर जाते समय पत्नी के चेहरे पर भी निराशा साफ़ तौर पर देखी जा सकती थी। रोहित शर्मा स्वीप खेलते हुए पगबाधा आउट हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+