टी-20 वर्ल्ड कप के बाद यह दिग्गज हुआ ब्रेन हेमरेज का शिकार, अस्पताल में भर्ती, फैंस हैरान
T20 World Cup 2024 News: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। बांग्लादेश की टीम सुपर 8 तक का सफर तय करने में कामयाब रही। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के लिए भी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 बेहद खराब गुजरा। गेंद और बल्ले दोनों से ही शाकिब अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
नफीस इकबाल को हुआ ब्रेन हेमरेज
दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लॉजिस्टिक्स मैनेजर की जिम्मेदारी संभालने वाले पूर्व क्रिकेटर नफीस इकबाल को ब्रेन हेमरेज हो गया है। ब्रेन हेमरेज के चलते नफीस इकबाल अस्पताल में भर्ती हैं। नफीस को एयर एंबुलेंस से ढाका लाया गया और उन्हें इसके बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

अस्पताल में जानें कैसी है हालात
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नफीस इकबाल को लगातार सिर में दर्द हो रहा था। सिर दर्द की शिकायत भी उन्होंने की थी। कुछ दिनों तक सिर में दर्द होने के बाद उनके सिर से खून निकलना भी शुरू हो गया और देखते ही देखते वह ब्रेन हेमरेज के शिकार हो गए। हालांकि अच्छी खबर यह है कि अभी वह खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।
ऐसा रहा है करियर
नफीस इकबाल का नाम बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ियों में लिया जाता है। वह क्रिकेटर तमीम इकबाल के बड़े भाई हैं। उन्होंने भी बांग्लादेश के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। नफीस ने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्य किया था। इसके बाद साल 2004 में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट खेलने का मौका मिला। बांग्लादेश के लिए उन्होंने कुल 16 वनडे और 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक भी निकले थे।












Click it and Unblock the Notifications