रिंकू सिंह ने बताया टीम में सलेक्शन के बाद का किस्सा, बोले मेरी मां और मैं दोनों रोये थे
Rinku Singh: केकेआर के लिए आईपीएल में लगातार पांच छक्के लगाने के बाद से ही रिंकू सिंह का नाम काफी सुर्ख़ियों में आ गया था। रिंकू को जल्दी हे भारतीय टीम में शामिल करने की मांग भी उठने लगी थी। आयरलैंड दौरे पर यह लम्हा भी आया और उनको डेब्यू करने का मौका मिला।
अपने सपनों को लेकर रिंकू सिंह ने कुछ भावुक बातों का जिक्र किया। उनका कहना है कि वह अपनी मन का सपना पूरा कर रहे हैं। जियो सिनेमा के साथ बातचीत में रिंकू ने इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां तक आने के लिए मैंने काफी मेहनत की है और टीम में शामिल होने का शानदार अहसास है।

रिंकू सिंह ने कहा कि 10-12 साल पहले मेरे परेंट्स ने मेरे लिए टीम इंडिया में खेलने का गोल सेट किया था। उनको लगता था कि आईपीएल काफी लोगों ने खेला है लेकिन टीम इंडिया में कुछ ही खिलाड़ियों का सलेक्शन हुआ है। वे चाहते थे कि टीम में आने के लिए मैं आईपीएल का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाऊं। अब उनका सपना पूरा हो गया।
इस खब्बू बल्लेबाज ने कहा कि जब टीम में आने की खबर आई तब मैं नोएडा में था और मैंने अपनी मां को फोन करके बताया था। वाब भावुक हो गई थीं। उनकी भावुक आवाज को सुनकर मैं भी अपनी ख़ुशी के आंसू नहीं रोक पाया था। वे इस पल का काफी समय से इंतजार कर रहे थे।
रिंकू ने यह भी कहा कि खेल के लिए मेरे पेशन के कारण वित्तीय सपोर्ट नहीं होने के बाद भी मैंने बाधाओं को पार कर लिया। मेरे अंदर यह आग थी कि परिवार को एक अच्छा जीवन देना है। इसके लिए खेल एक जरिया था और मैंने इसके साथ आगे बढ़ गया।
गौरतलब है कि रिंकू सिंह को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि रिंकू सिंह को बैटिंग करने का अवसर नहीं मिला। बारिश के बाद भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत मिली।












Click it and Unblock the Notifications