हारिस रऊफ की बीवी सोशल मीडिया पर नहीं हैं एक्टिव, क्रिकेटर ने ट्वीट कर कहा- किसी फर्जी अकाउंट को न करें फॉलो

पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ के लिए उनकी बीवी मुजना मसूद मलिक की खूबसूरती आफत सी बन गई है। दरअसल, जब से उन्होंने मुजना मसूद मलिक से शादी की है तब से सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से उनकी बीवी की तस्वीरें शेयर की जार ही हैं और ऐसा उस अकाउंट के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में इस समस्या का समाधान करते हुए हारिस रऊफ ने एक ट्वीट कर बताया है कि उनकी पत्नी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं, इसलिए किसी फॉल्स अकाउंट को आप फॉलो न करें।
क्या कहा हारिस रऊफ ने ?
हारिस रऊफ ने अपने ट्वीट में कहा है,'सभी को नमस्कार, मैं बस यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरी पत्नी मुजना मसूद मलिक किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं है, इसलिए जो भी अकाउंट उनके ऑफिशियल अकाउंट होने का दावा कर रहे हैं वो पूरी तरह से फॉल्स हैं। कृपया किसी भी पोस्ट या फिर ऐसे अकाउंट से सावधान रहें। आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'
मुजना का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही यह खबरें आई थीं कि मुजना मसूद मलिक का इंस्टाग्राम अकाउंट है और उन्होंने अपने अकाउंट की प्राइवेसी को पब्लिक से प्राइवेट कर दिया है, लेकिन जिस अकाउंट को उनका बताया जा रहा था वो फर्जी अकाउंट था। @muznamasoodmalik के नाम से चल रहे इस अकाउंट के 50 हजार से अधिक फॉलोअर्स भी थे, लेकिन अब यह अकाउंट डिलीट हो चुका है।
Recommended Video

पाकिस्तानी मॉडल हैं मुजना मसूद मलिक
आपको बता दें कि हारिस रऊफ ने बीते शनिवार को अपनी दोस्त मुजना मसूद के साथ निकाह कर लिया। मुजना मलिक एक पाकिस्तानी मॉडल हैं। रऊफ ने शनिवार को इस्लामाबाद में मुजना मसूद से निकाह किया। इस निकाह समारोह में शाहीन अफरीदी, लाहौर कलंदर के समीन राणा, आतिफ राणा और आकिब जावेद शामिल हुए थे। हारिस को अपने निकाह के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से आराम लेना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications