सरफराज के भाई मुशीर ने मचाया गदर, सचिन तेंदुलकर के सामने किया उनका ही 29 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
Musheer Khan: रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में मुंबई ने पहली पारी में खराब खेल के बाद दूसरी पारी में धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर के बल्ले से रन आए और मुंबई ने विदर्भ के ऊपर एक बड़ी बढ़त हासिल कर ली।
मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान सबसे अहम पारी मुशीर खान की रही है। मुशीर खान हाल ही में टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान के छोटे भाई हैं और उनके बल्ले से धांसू बैटिंग देखने को मिली है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 29 साल पुराना एक कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। खास बात यह है कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सामने ऐसा किया।

तेंदुलकर मैच देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में आए थे और मुशीर का बल्ला जमकर चला । मुशीर खान ने शतक जमाते हुए 136 रनों की पारी खेल दी। उन्होंने 19 वर्ष और 14 दिन की उम्र में ऐसा किया है। साल 1995 के रणजी फाइनल में मुंबई से खेलकर सचिन ने पंजाब के खिलाफ 140 रन बनाए थे।
मुशीर ने तेंदुलकर से कम उम्र में यह कारनामा कर दिया और तेंदुलकर को प्रभावित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। अंडर 19 वर्ल्ड कप के बाद से लगातार मुशीर खान का नाम सुर्ख़ियों में रहा है। वहां उनके बल्ले से दो बार शतकीय पारियां देखने को मिली थी।
रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच में मुंबई ने शिकंजा कस दिया है। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 224 रनों का मामूली स्कोर हासिल किया था। इसके बाद मुंबई ने विदर्भ को 105 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। दूसरी पारी में खेलते हुए मुंबई ने 418 का आंकड़ा हासिल कर लिया।
HUNDRED IN RANJI TROPHY FINAL....!!!!
- Musheer Khan is just 19 years old. 🤯🔥pic.twitter.com/2xfxleYI9R
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 12, 2024
इस बार कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला भी चला और श्रेयस अय्यर भी पीछे नहीं रहे। अजिंक्य रहाणे ने 72 रनों की धाकड़ पारी खेली। श्रेयस अय्यर के बल्ले से 95 रन आए। उन्होंने 111 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए। अय्यर को हाल ही में बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध से बाहर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications