डेब्यू मैच में ही Musheer Khan ने किया बड़ा कमाल, सचिन तेंदुलकर का 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Duleep Trophy 2024, Musheer Khan: 5 सितंबर को दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हुई जिसमें चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच खेले गए पहले मैच में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, सरफराज खान और वाशिंगटन सुंदर जैसे कई भारतीय क्रिकेटर पहले दिन बल्ले से संघर्ष करते नजर आए। हालांकि, 19 वर्षीय मुशीर खान ने टीम को संभालते हुए अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।

मुशीर खान ने जड़ा शतक

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मुशीर खान 227 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को 7 विकेट पर 202 रन तक पहुंचाया। दूसरे दिन मुशीर ने नवदीप सैनी के साथ मिलकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और आठवें विकेट के लिए 204 रनों की शानदार साझेदारी की। इस दौरान मुशीर ने अपना स्कोर 150 के पार पहुंचाया।

Musheer Khan 1

मुशीर खान ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

मुशीर खान का दलीप ट्रॉफी में डेब्यू किसी ऐतिहासिक दिन से कम नहीं रहा। उन्होंने 373 गेंदों पर 16 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 181 रन बनाए। इस प्रदर्शन ने उन्हें दलीप ट्रॉफी के अपने पहले मैच में 20 साल से कम उम्र में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाला खिलाड़ी बना दिया। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने जनवरी 1991 में 159 रनों की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

कुलदीप यादव ने भेजा पवेलियन

हालांकि मुशीर दोहरे शतक से चूक गए जब कुलदीप यादव ने उन्हें आउट किया, लेकिन उन्होंने सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब मुशीर ने तेंदुलकर को इस श्रेणी में चौथे स्थान पर धकेल दिया है। बाबा अपराजित अपने डेब्यू मैच में 212 रन बनाकर शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि यश ढुल 193 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

मुशीर की पारी ने न केवल उनकी प्रतिभा को दर्शाया बल्कि सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज की। 181 रन का उनका स्कोर अब दुलीप ट्रॉफी के अपने पहले मैच में किसी युवा द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। यह उपलब्धि उन्हें इस खास लिस्ट में बाबा अपराजित और यश ढुल के साथ जो़ड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+