Shreyas Iyer की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख सचिन ने बजाई ताली, रोहित भी पहुंचे देखने मैच

Mumbai vs Vidarbha Ranji Trophy final: रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मुंबई का सामना विदर्भ से हो रहा है। विदर्भ के खिलाफ मुंबई की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। खबर लिखे जाने तक मुंबई की टीम ने विदर्भ पर 515 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। मुंबई की तरफ से श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में कमाल की बल्लेबाजी की।

कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हैं अय्यर

श्रेयस अय्यर को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं का माहौल गर्म है। श्रेयस अय्यर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है। जिसके बाद से ही इस बल्लेबाज के क्रिकेट करियर को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

Mumbai vs Vidarbha 1

खेली 95 रनों की जबरदस्त पारी

विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 95 रनों की पारी खेली। उन्होंने महज 111 गेंद में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से टीम के लिए अहम 95 रन जोड़े। हालांकि वह अपना शतक पूरा करने से चूक गए। लेकिन ताबड़तोड़ अंदाज में 95 रन बनाकर उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

सचिन ने बजाई ताली

अय्यर के अलावा मुंबई के युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने इस मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। इसके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से भी 73 रनों की परी निकली। रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम में मौजूद थे। अय्यर की पारी को देखकर उन्होंने जमकर ताली बजाई।

कप्तान रोहित भी थे मौजूद

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मुंबई और विदर्भ का मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हुए थे। रोहित शर्मा को मुंबई की टीम के ड्रेसिंग रूम में देखा गया। ड्रेसिंग रूम में वह खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते नजर आए। अय्यर के आउट होने के बाद रोहित शर्मा नाखुश दिखाई दे रहे थे।

केकेआर के कप्तान हैं अय्यर

अय्यर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान है। इस सीजन केकेआर की तरफ से श्रेयस अय्यर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। पिछले सीजन श्रेयस की गैर मौजूदगी में नितीश राणा ने कोलकाता का नाइट राइडर्स टीम की कप्तानी की थी। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। ऐसे में अय्यर के पास आईपीएल में खुद को साबित करने का आखिरी मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+