Mumbai Indians के खूंखार खिलाड़ी विल जैक्स टीम में लौटे, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में हो सकती है एंट्री

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स आखिरकार भारत पहुंच चुके हैं। जैक्स को भारत पहुंचते ही मुंबई इंडियंस के अपने साथियों के साथ मैदान पर जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले सीजन के सबसे बड़े मुकाबले से ठीक पहले जैक्स का अभ्यास सत्र में शामिल होना टीम के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।

23 अप्रैल को होने वाले इस महामुकाबले के लिए विल जैक्स ने नेट्स पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उनकी मौजूदगी से मुंबई इंडियंस का संतुलन काफी मजबूत नजर आ रहा है, खासकर तब जब टीम को चेन्नई जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल करता है या नहीं।

Will Jacks

इस सीजन मुंबई इंडियंस का गेम उतना अच्छा नहीं रहा है। चार मैचों में के बाद सोमवार को जीत मिली है। कुल दो बार मुंबई इंडियंस को इस सीजन जीत दर्ज करने का मौका मिला है। ऐसे में विल जैक्स का आना टीम के लिए एक बड़ा बूस्ट होगा। वह बैटिंग करने के अलावा गेंदबाजी भी करते हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस में अल्लाह गजनफर के रूप में अच्छा स्पिनर मौजूद है।

अगर टीम डी कॉक के साथ ओपनिंग में बदलाव करना चाहती है, तो जैक्स उस भूमिका को निभाने में सक्षम हैं। हालांकि उन्होंने मुंबई के लिए पहले केवल एक बार पारी की शुरुआत की है, लेकिन हाल के समय में इंग्लैंड के लिए वे मध्यक्रम में खासकर नंबर 6 और 7 पर बल्लेबाजी करते दिखे हैं।

विश्व कप में जैक्स का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा था। उन्होंने अपनी टीम के लिए लगातार मैच जिताऊ पारियां खेलीं और चार बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया। भले ही इंग्लैंड को सेमीफाइनल में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जैक्स ने अपने खेल से सभी का ध्यान खींचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+