WPL 2023 Eliminator: मुंबई-यूपी में फाइनल के लिए जंग, इतने बजे शुरू होगा मैच, जानें संभावित प्लेइंग 11
Mumbai Indians vs UP Warriors playing 11: विमेंस प्रीमियर लीग में अब बस दो आखिरी के मुकाबले खेले जाने हैं। मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स की टीम में से कोई एक आज फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

Mumbai Indians vs UP Warriors playing 11: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स की महिला टीम आपस में भिड़ेंगी। इन दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में एंट्री करने की होगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में नंबर वन होने के कारण पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। अब मुंबई और यूपी में से जीत हासिल करने वाली टीम का सामना दिल्ली से फाइनल में होगा।
दमदार है मुंबई और यूपी की टीम
मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स का प्रदर्शन इस महिला आईपीएल में कमाल का रहा है। मुंबई ने अपने शुरुआती पांच मुकाबलों को जीतकर एक रिकॉर्ड भी कायम किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट के शुरुआत से ही आईपीएल खिताब जीतने की प्रबल दावेदान मानी जा रही है। ऐसे में वह यूपी को हराकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। इस बड़े मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले।
ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
ये दोनों ही टीम लीग मुकाबलों में दो बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी है। पहले मैच में मुंबई ने यूपी को पांच विकेट से हराया था। जबकि दूसरी बार यूपी ने पलटवार करते हुए मुंबई को 5 विकेट से मात दी थी। इस टूर्नामेंट में मुंबई को पहली हार यूपी की तरफ से ही झेलनी पड़ी थी। ऐसे में किसी एक पलड़ा यह भारी दिखाई नहीं पड़ता है। मैच के दौरान जिस टीम के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उसकी जीत संभावनाएं अधिक हो जाएगी।
जानिए कब और कैसे देख सकते हैं मैच
यह मुकाबला शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। आप अपने टीवी और मोबाइल पर भी मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स एलिमिनेटर मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो वायकॉम 18 के स्पोर्ट्स चैनल पर इसे देख सकते हैं। वहीं मोबाइल पर लाइव मैच देखने के लिए आपके पास जियो सिनेमा का एप होना जरूरी है। आप इसे प्लेस्टोर से आसानी से डाउनलोड कर फ्री में मैच का आनंद उठा सकते हैं।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
यूपी वॉरियर्स- देविका वैद्य, एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), किरण नवगिरे, तहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, सिमरन शेख, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।
मुंबई इंडियंस- हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, साइका इशाक।












Click it and Unblock the Notifications