MI SWOT Analysis: मुंबई इंडियंस का मजबूत और कमजोर पक्ष, क्या है सबसे बड़ा खतरा
MI SWOT Analysis: आईपीएल नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने सभी खाली स्लॉट भर दिए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम में कुल 25 खिलाड़ी हैं। इससे पहले 8 खिलाड़ियों के लिए स्लॉट खाली थे। कुछ धाकड़ खिलाड़ी टीम में लाकर इसे मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।
मुंबई इंडियंस की टीम संतुलित दिख रही है लेकिन कुछ जगहों पर अब भी सोचना पड़ सकता है। यहाँ मुंबई इंडियंस का स्वॉट एनालिसिस करने का प्रयास किया गया है। टीम के मजबूत और कमजोर पक्ष में बारे में यहाँ जाना जा सकता है।
मजबूत पक्ष: मुंबई इंडियंस के मजबूत पक्ष की बात की जाए, तो सबसे धाकड़ उनकी बैटिंग है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनर हैं। उनके बाद भी बल्लेबाजों की एक लम्बी लिस्ट है। तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पांड्या नेहल वढ़ेरा के अलावा सूर्यकुमार यादव भी हैं। ये सभी खिलाड़ी मिलकर टीम को अलग दिशा देते हैं यही इस टीम का सबसे मजबूत पक्ष भी है।
कमजोर पक्ष: मुंबई इंडियंस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजों की भरमार है और गेंदबाजी भी काफी संतुलित दिख रही है। कमी सिर्फ ऑल राउंडर की लग रही है। हार्दिक पांड्या के अलावा उस स्तर का कोई खिलाड़ी नहीं है। पिछली बार कैमरन ग्रीन थे लेकिन इस बार उनको ट्रेड से आरसीबी को दे दिया गया था। नबी और शेफर्ड उस लेवल के नहीं कहे जा सकते।
अवसर: कुछ खिलाड़ी इस बार मुंबई में नए आये हैं। उनमें सबसे अहम दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जी हैं। उनके पास खुद को साबित करने का एक मौका रहेगा। इसके अलावा टीम तगड़ी होने के बाद अब मुंबई इंडियंस के पास एक बार फिर से ट्रॉफी उठाने का मौका रहेगा। धाकड़ टीम के साथ मुंबई प्रदर्शन भी उसी हिसाब से करना चाहेगी।
खतरा: हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान हैं लेकिन वह चोटिल ना हो यह अहम बात रहेगी। चोट का खतरा रहने वाला है। पांड्या वर्ल्ड कप के दौरान भी चोटिल होकर बाहर हो गए थे। आईपीएल में अगर वह चोटिल हो जाते हैं तो टीम के लिए यह एक भारी नुकसान माना जा सकता है।
मुंबई इंडियंस

आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड के ज़रिए आए), शम्स मुलानी, सूर्य कुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, हार्दिक पांड्या (ट्रेड के ज़रिए आए), गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications