IPL Retention 2025: मुंबई ने रिटेन किये 5 धांसू खिलाड़ी, जानिए टीम मालिक आकाश अम्बानी ने क्या कहा

IPL Retention 2025: आईपीएल रिटेंशन की प्रक्रिया आज पूरी हो गई, इसके बाद नीलामी प्रक्रिया देखने को मिलेगी। आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपने प्लेयर्स की घोषणा कर दी है। मुंबई इंडियंस ने भी अपने साथ कुछ बड़े नामों को रखने का फैसला लिया है।

मुंबई इंडियंस ने पांच धांसू खिलाड़ी रिटेन किये हैं। खास बात तो यह है कि मुंबई इंडियंस की टीम में सभी पाँचों प्लेयर्स कैप्ड हैं। टीम के मालिक आकाश अम्बानी ने रिटेंशन को लेकर कुछ अहम बातों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि क्यों हमने इन पांच नामों को चुना है।

akash ambani

हमारा हमेशा से मानना रहा है कि परिवार की ताकत उसके मूल में होती है और हालिया घटनाओं के दौरान यह विश्वास और मजबूत हुआ है। हम रोमांचित हैं कि मुंबई इंडियंस की विरासत को रोहित, हार्दिक, जसप्रीत, सूर्या और तिलक आगे बढ़ाएंगे। ये हमारी टीम और क्रिकेट के ब्रांड का पर्याय बन गए हैं जिसके लिए हम खड़े हैं।

आकाश अम्बानी ने आगे कहा कि पिछले महीने मुंबई इंडियंस के कोर ग्रुप, कोचिंग स्टाफ ने मिलकर टीम के लिए एक साझा दृष्टिकोण स्थापित करने के लिए मिलकर काम किया। यह प्रयास हमारे ग्रिप और समर्थकों के बीच मजबूत भरोसे की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन के लिए प्लेयर्स के बीच रकम का बंटवारा कुछ इस तरह किया है कि कम या ज्यादा ना लगे। हालांकि हार्दिक पांड्या, सूर्या और बुमराह को रोहित से ज्यादा राशि मिली है।

मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट

जसप्रीत बुमराह- 18 करोड़

सूर्यकुमार यादव- 16.35 करोड़

हार्दिक पांड्या- 16.35 करोड़

रोहित शर्मा- 16.30 करोड़

तिलक वर्मा- 8 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+