IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के घातक गेंदबाज ने छुड़ाए बल्लेबाजों के पसीने, हैट्रिक लेकर बनाया ये रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगामी सीजन दिन-ब-दिन नजदीक आता जा रहा है। आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद फैंस अब एक्शन से भरपूर मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट से पहले मुंबई इंडियंस के घातक गेंदबाज ने बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं।

हैट्रिक लेकर बनाया ये रिकॉर्ड
श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) ने शनिवार (9 मार्च) को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हैट्रिक लेकर अपनी टीम को सिलहट में 28 रन से मैच जीतने में मदद की। वह टी20ई में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें श्रीलंकाई हैं।

Sri Lanka

इन खिलाड़ियों को आउट कर ली हैट्रिक
मुकाबले में टॉस हारकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 174/7 का स्कोर बनाया। कुसल मेंडिस ने बल्लेबाजी विभाग में 86 (55) की शानदार पारी खेली, जबकि अन्य ने छोटा योगदान दिया। इसके बाद नुवान तुषारा ने बांग्लादेश की बल्लेबाजी यूनिट पर कहर बरपाते हुए चौथे ओवर में उनके टॉप बल्लेबाजों नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदयोय और महमुदुल्लाह को आउट करके हैट्रिक ली।

नुवान तुषारा ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार
बांग्लादेश उस नाजुक स्थिति से उबर नहीं सका और 19.4 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गया। चौथे ओवर के बाद तुषारा ने दो और विकेट लेकर अपना पहला पांच विकेट लेने का कारनामा पूरा किया। उन्होंने अपने शानदार स्पेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

मुंबई ने इतने करोड़ में किया साइन
आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के लिए यह बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि उन्होंने पिछले दिसंबर में ऑक्शन में नुवान तुषारा को ₹4.8 करोड़ की भारी रकम देकर साइन किया था।

CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच
बीसीसीआई ने केवल पहले 17 दिनों के लिए आईपीएल का शेड्यूल जारी किया है, पहला मैच 22 मार्च को आठ बजे से खेला जाएगा, जिसके बाद दोपहर के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर और शाम के मुकाबले 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। इस दौरान कुल 21 मैच खेले जायेंगे।

आईपीएल का दूसरा दिन डबल हेडर वाला होगा जिसमें पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी और केकेआर (KKR) ईडन गार्डन्स में एसआरएच (SRH) का स्वागत करेगा। दूसरे डबल-हेडर में हार्दिक पंड्या शाम के खेल में एमआई के कप्तान के रूप में अहमदाबाद लौटेंगे, जबकि आरआर और एलएसजी दोपहर 3:30 बजे के मैच में भिड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+