मुंबई इंडियंस 5 खिलाड़ियों को कर सकती है टीम से बाहर, क्या रोहित शर्मा दूसरी टीम में जाएंगे?
Mumbai Indians: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के लिए पिछला आईपीएल ज्यादा खराब नहीं गया था। मुंबई ने टॉप चार में जगह हासिल कर ली थी। वहां से मुंबई इंडियंस को बाहर होना पड़ा था। इस बार आईपीएल नीलामी से पहले कुछ प्लेयर्स को बाहर किया जा सकता है।
पिछले सीजन भी मुंबई इंडियंस में कुछ अच्छे खिलाड़ी थे लेकिन प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। इस वजह से अगले सीजन से पहले टीम में कुछ नए नामों को शामिल करने के लिए जगह बनाई जा सकती है। ऐसा करने के लिए पुराने प्लेयर्स को बाहर करना पड़ेगा।

Rohit Sharma का क्या होगा
कई बार अटकलें लगाईं जाती रही हैं कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के बजाय किसी दूसरी टीम में जाकर खेलना चाहिए। मुंबई में उनको सिर्फ बैटिंग कराकर बाहर बैठा दिया जाता है। हालांकि रोहित शायद मुंबई इंडियंस को नहीं छोड़ने वाले हैं, वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते रहेंगे।
किन प्लेयर्स को किया जा सकता है रिलीज
मुंबई इंडियंस से दीपक चाहर को रिलीज किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस बारे में कुछ खबरें भी सामने आई थी कि चेन्नई सुपर किंग्स में उनको वापस शामिल किया जा सकता है। मुंबई से ट्रेड करते हुए दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनाया जा सकता है। मुंबई के लिए पिछले सीजन खेले गए 14 मैचों में दीपक चाहर को सिर्फ 11 ही विकेट हासिल हो पाए थे।
अफगानिस्तान से आने वाले अल्लाह गजनफर को पिछले सीजन मुंबई इंडियंस में शामिल करने के बाद एक भी गेम नहीं मिला था। इस बार उनको रिलीज करते हुए अन्य विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। मुंबई से रिलीज होने वाले अन्य संभावित प्लेयर्स में रीस टॉपली, लिजार्ड विलियम्स और कर्ण शर्मा का नाम शामिल है। उनको बाहर कर नीलामी के लिए टीम में जगह बनाई जा सकती है।
कब हो सकती है नीलामी
पिछले साल की तरह इस बार आईपीएल में मेगा नीलामी नहीं होगी। मिनी ऑक्शन होने की वजह से टीमों से ज्यादा प्लेयर्स को बाहर नहीं किया जाएगा। पर्स में भी उतनी धन राशि नहीं होगी। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में नीलामी प्रक्रिया की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications